{"_id":"68949bdee4f20b85eb0f9a24","slug":"30-meritorious-students-were-honoured-for-their-excellent-performance-in-the-examinations-solan-news-c-176-1-ssml1040-150029-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 मेधावी सम्मानित
विज्ञापन
कंडाघाट कॉलेज में आयोजित किया गया मेधावी सम्मान समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट में आईक्यूएसी को पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम और द्वितीय वर्ष के आर्टस, कॉमर्स और विज्ञान संकाय के 30 मेधावियों को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. मदनलाल मनकोटिया और विशिष्ट अतिथि के रूप में अनीता मनकोटिया मौजूद रहीं। सिमरन शर्मा को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा में मेरिट में तृतीय स्थान हासिल करने पर डायमंड बैज के साथ प्राचार्य ने 1100 रुपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में दी। वे ये उपलब्धि प्राप्त करने वाली कॉलेज की पहली छात्रा बनीं। इसके अलावा प्राचार्य ने 29 विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्लैटिनम, गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज बैज पहनाकर सम्मानित किया।
प्राचार्य ने कहा कि ये विद्यार्थी महाविद्यालय की बहुमूल्य पूंजी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त कि भविष्य में ये विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे और दूसरे विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा का काम करेंगे। इस अवसर पर आईक्यूएसी संयोजक डॉ. हरिंद्र लाल और सभी शिक्षक मौजूद रहे। इस मौके पर नशा निवारण शपथ भी दिलाई गई।