{"_id":"69e66ccfacff8255580522bb","slug":"295-farmers-in-nalagarh-have-prepared-wheat-seeds-samples-will-be-taken-today-solan-news-c-176-1-ssml1044-167675-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ में 295 किसानों तैयार किया गेहूं का बीज,आज लिए जाएंगे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ में 295 किसानों तैयार किया गेहूं का बीज,आज लिए जाएंगे सैंपल
विज्ञापन
चंबाघाट लैब भेजे जाएंगे सैंपल, मानकों पर खरा उतरने के बाद ही शुरू होगी खरीद
सात दिन तक लिए जाएंगे गेहूं बीज के सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ क्षेत्र में गेहूं का बीज तैयार करने वाले किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। कृषि विभाग मंगलवार से क्षेत्र के 295 किसानों के गेहूं बीज का सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर देगा। यह अभियान आगामी सात दिनों तक लगातार जारी रहेगा। सैंपल लेने के बाद इन्हें गहन जांच के लिए सोलन के चंबाघाट स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष बीज उत्पादन के प्रति किसानों के उत्साह में कमी आई है। इस बार केवल 660 हेक्टेयर भूमि पर ही बीज तैयार किया गया है, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 810 हेक्टेयर था। रकबे में 150 हेक्टेयर की यह गिरावट सीधे तौर पर भुगतान में होने वाली देरी से जुड़ी है। हालांकि बीज वाले गेहूं पर सामान्य गेहूं से 1,000 रुपये प्रति क्विंटल अधिक मिलते हैं, लेकिन महीनों तक पेमेंट न मिलने के कारण किसान अब इसमें कम रुचि दिखा रहे हैं। इस वर्ष नालागढ़ में विभाग व किसानों ने बीडर व फाउंडेशन दोनों प्रकार का बीज तैयार किया है। ब्रीडर में एचएस 562 तथा फाउंडेशन में डीबीडब्ल्यू 327, 303, 187, एचएस 542 व टीबीडब्ल्यू 725 तैयार किया है। 14 हेक्टेयर जमीन पर किसानों ने भी ब्रीडर बीज लगाया है।
14,500 क्विंटल पैदावार की उम्मीद
पिछले साल जहां 18,000 क्विंटल गेहूं का बीज तैयार हुआ था, वहीं इस बार लक्ष्य घटकर 14,500 क्विंटल रह गया है। विभाग के मझौली स्थित फार्म के अलावा पंजीकृत किसानों के खेतों में भी यह बीज तैयार किया गया है।
कोट
मंगलवार से एक सप्ताह तक सैंपलिंग का कार्य चलेगा। किसान खुद भी विभाग में सैंपल जमा करवा सकते हैं। लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही ग्रेडिंग और खरीद की प्रक्रिया शुरू होगी। यदि सैंपल फेल होता है, तो दोबारा जांच की जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ. संदीप गौतम, विषय वाद विशेषज्ञ, कृषि विभाग