फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   2400 crore Loan issued in solan

सोलन जिला में बंटेंगे 2400 करोड़ रुपये के ऋण

Mon, 04 Apr 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Mon, 04 Apr 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
2400 crore Loan issued in solan
उपायुक्त सोलन राकेश कंवर ने सोमवार को लीड बैंक यूको द्वारा विभिन्न बैंकों के लिए वित्त वर्ष 2016-17 के लिए निर्धारित ऋण वितरण के लक्ष्यों का विमोचन किया। - फोटो : Demo Pic

विज्ञापन

उपायुक्त सोलन राकेश कंवर ने सोमवार को लीड बैंक यूको द्वारा विभिन्न बैंकों के लिए वित्त वर्ष 2016-17 के लिए निर्धारित ऋण वितरण के लक्ष्यों का विमोचन किया। लक्ष्यों का निर्धारण राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की संभावयता युक्त ऋण योजना 2016-17 पर निर्धारित है।  
 
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि चालू वित्त वर्ष में सोलन जिले के लिए कुल 2400 करोड़ रुपये के ऋण वितरण का लक्ष्य रखा है। इसमें से 2020 करोड़ रुपये प्राथमिक क्षेत्र और 380 करोड़ रुपये गैर प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र को दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने जिले के सभी बैंकों से आग्रह किया कि वे ऋण वितरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी लक्ष्यों को पूरा करने पर ध्यान दें। कहा कि ऋण योजना का कार्यान्वयन प्रभावी तरीके से किया जाना जरूरी है। वह लीड बैंक द्वारा आयोजित बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋण देने की प्रक्रिया को सरल बनाएं
जिला में सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने और लक्षित वर्गों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में ऋण योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। कहा कि जिला में कार्यरत विभिन्न बैंकों की 238 शाखाओं द्वारा लोगों को अनेक प्रकार की वित्तीय सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने बैंक अधिकारियों से आग्रह किया कि वे कृषि, मध्यम, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग तथा अन्य प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दें। ऋण देते समय प्रक्रिया के सरलीकरण पर विशेष बल दिया जाना चाहिए।


यह रहे मौजूद
जिला के अग्रणी यूको बैंक के जिला प्रबंधक आरएल भारद्वाज ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा उन्हें इस वित्त वर्ष की ऋण योजना की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर नाबार्ड की उपमंडलीय प्रबंधक उर्वशी गर्ग, आरसेटी के निदेशक सुभाष शर्मा, यूको बैंक के जितेंद्र शर्मा, भारतीय स्टेट बैंक के राजेश कुमार, स्टेट बैंक आफ  पटियाला के अनिल सरीन सहित अन्य बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed