फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   220 private schools gave admission to only 172 weaker section children

Solan News: 220 निजी स्कूलों ने सिर्फ 172 कमजोर वर्ग के बच्चों को दिया दाखिला

Sun, 13 Aug 2023 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 13 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
सोलन। जिले के कुल 240 निजी स्कूलों ने सिर्फ 172 बच्चों आरक्षित बच्चों को दाखिला दिया है। इसका खुलासा शिक्षा विभाग को निजी स्कूल की ओर से दी गई जानकारी में हुआ है। जिसमें से अभी 20 स्कूलों का कोई भी जवाब नहीं आया है। ऐसे स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई की भी तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है। वहीं जिन स्कूलों की रिपोर्ट विभाग को मिली है इन स्कूलों में आरक्षित सीटों पर प्रवेश दिए विद्यार्थियों के आईआरडीपी कार्ड की भी जांच की जाएगी, जिसकी रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार निजी स्कूलों में कमजोर वर्गों के बच्चों को 25 प्रतिशत आरक्षण देना होगा। ऐसा न करने वाले स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई भी की जाएगी। शिक्षा विभाग ने निजी स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिए थे कि वे अपने-अपने विद्यालय में सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के उन छात्र-छात्राओं की जानकारी विभाग को दें। जिन्हें योजना के तहत 25 प्रतिशत आरक्षण मिलना है और जिन्हें इस आरक्षण के तहत विद्यालय में प्रवेश दिया गया है। लेकिन 220 स्कूलों के ही रिपोर्ट ही विभाग को मिली है, जबकि 20 स्कूलों ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन


उधर, शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा संजीव ठाकुर ने बताया कि बताया कि स्कूलों से आरक्षित सीटों का ब्योरा मांगा गया था, जिन स्कूलों से कोई जानकारी नहीं मिली है, अब संबंधित स्कूलों से इसका जवाब मांगा गया है। संतोष जनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed