फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   12 फीसदी महंगाई भत्ते का जल्द हो भुगतान

12 फीसदी महंगाई भत्ते का जल्द हो भुगतान

Sat, 13 Oct 2018 05:08 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नालागढ़ इकाई ने लंबित मांगों को अतिशीघ्र हल करने के लिए सरकार और निगम प्रबंधन से मांग उठाई है। पेंशनरों का कहना है कि पहली जुलाई, 2015 से मंहगाई भत्ते का 12 फीसदी बकाया राशि का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है जबकि वर्ष 2015 से लंबित पड़े लीव इन कैशमेंट, डीसीआरजी और 20 वर्ष सेवा पर विशेष वेतन वृद्धि की अदायगी भी नहीं हुई है। पेंशनरों ने इन मांगों को पूर्ण करने की भी सरकार व निगम प्रबंधन से मांग की है। मंच के प्रधान भीम सिंह की अध्यक्षता में एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप दुर्गा माता मंदिर में आयोजित बैठक में विशेष रूप से मंच के प्रदेश सचिव रामस्वरूप चौधरी उपस्थित रहे।

मंच के प्रधान भीम सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त परिवहन कर्मचारियों को वर्ष 2015 से लंबित पड़े लीव इन कैशमेंट, डीसीआरजी व 20 वर्ष सेवा पर विशेष वेतन वृद्धि की अदायगी का शीघ्र प्रावधान किया जाए। उन्होंने कहा कि पेंशनरों के लंबित पड़े मेडिकल बिलों का भी प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया जाए। उन्होंने कहा कि परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पंजाब की तर्ज पर 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 5, 10 व 15 फीसदी की दर से जीपीएफ एडवांस की अदायगी समय पर की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार व निगम प्रबंधन से महंगाई भत्ते का 12 फीसदी का वर्ष एक जुलाई, 2015 से बकाया राशि का भुगतान और अंतरिम राहत की अदायगी शीघ्र करने की गुहार लगाई है। मंच के प्रदेश सचिव रामस्वरूप चौधरी ने कहा कि अपना सारा जीवन एचआरटीसी व प्रदेश की जनता की सेवा में लगाने के बाद अंतिम पड़ाव पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सभी मांगें पूरी होनी चाहिए जो उनका मौलिक, संवैधानिक व मानवाधिकार है। इसलिए सेवानिवृत्त पेंशनरों की पेंशन और अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मंच के महासचिव रघुवीर सिंह, सलाहकार दाता राम, हंसराज, सुरेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, राजेंद्र प्रसाद, कर्ण सिंह, जरनैल सिंह, अजमेर सिंह, परविंदर, ब्यास देव, चेतराम, निर्मल सिंह, रामरतन सैणी, जोगिंद्र सिंह, दाताराम चौधरी, भागा राम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed