फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन और सिरमौर की सड़कें सुधारे लोनिवि, अंधे मोड़ भी चिह्नित करे विभाग ़2ेसदृ

सोलन और सिरमौर की सड़कें सुधारे लोनिवि

Mon, 14 May 2018 10:55 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
सोलन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सोलन और सिरमौर जिलों की सड़कों को सुधारने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोनिवि को दोनों जिलों की सड़कों के गड्ढे जल्द भरने और ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर उन्हें भरने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि लोनिवि को मार्गों की मरम्मत के लिए त्वरित कार्रवाई करनी होगी। डॉ. राजीव बिंदल सोमवार को बस हादसे के घायलों का हाल जानने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हादसे की पूरी जांच की जाएगी जो भी कारण हादसे के रहे होंगे उन्हें दूर करने पर काम होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सिरमौर को विभिन्न सार्वजनिक वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित बनानी चाहिए ताकि ऐसी दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए आपसी समन्वय के साथ जागरूक होकर कार्य करना होगा। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश के लिए स्वीकृत विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों में से अनेक सिरमौर जिले के लिए स्वीकृत किए हैं। इनके निर्माण से जिले की सड़कों में व्यापक सुधार होगा। इन राष्ट्रीय राजमार्गों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने का कार्य आउटसोर्सिंग आधार पर किए जाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। निर्मित होने पर यह राष्ट्रीय राजमार्ग सिरमौर जिले के विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर सड़क एवं परिवहन सुविधा प्रदान करेंगे। डॉ. राजीव बिंदल ने जिला प्रशासन सोलन एवं चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों का श्रेष्ठ उपचार सुनिश्चित बनाया जाए। यह भी सुनिश्चित बनाया जाए कि घायलों के उपचार में कोई कमी न रहे।
विज्ञापन


डॉक्टरों और प्रशासन की सराहना
विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अवकाश वाले दिन घायलों के उपचार की दिशा में की गई त्वरित कार्रवाई पर जिला प्रशासन और क्षेत्रीय अस्पताल के सभी चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों तथा पैरामेडिकल कर्मियों की सराहना की। कहा कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समय पर सही उपचार मिलना आवश्यक है। सही समय पर सही उपचार से बहुमूल्य मानव जीवन को बचाया जा सकता है। सिरमौर जिले में सभी मार्गों की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार करने के लिए लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को उचित निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस अवसर पर बघाट बैंक के अध्यक्ष एवं जिला भाजपा सोलन के कार्यकारी अध्यक्ष पवन गुप्ता, नप सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, जिला दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सूद, मनोनीत पार्षद शैलेंद्र गुप्ता, उपायुक्त सोलन विनोद कुमार, एसपी मधुसूदन शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजन उप्पल, अन्य चिकित्सक, स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल कर्मी तथा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed