{"_id":"5af31e544f1c1b65098b8b44","slug":"21525882452-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन शहर में पेयजल किल्लत शुरू, चौथे दिन नसीब हो रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन शहर में पेयजल किल्लत शुरू, चौथे दिन नसीब हो रहा पानी
Updated Wed, 09 May 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश तूफान और बिजली कट से पानी लिफ्ट करने में दिक्कत, हजारों लोग झेल रहे हैं भारी परेशानी
नगर परिषद को मिल रहा है 14 लाख गैलेन पानी
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
गर्मी का मौसम आते ही शहर में पेयजल संकट गहराने लगा है। आलम यह है कि कुछ दिनों से नगर परिषद को केवल 14 लाख गैलन पानी की ही सप्लाई मिल रही है। पानी की कम सप्लाई होने से शहर में पेयजल किल्लत बढ़ गई है। नगर परिषद को शहर में पानी की पर्याप्त सप्लाई देने के लिए प्रतिदिन बीस लाख गैलन पानी की आवश्यकता होती है लेकिन कुछ दिनों से कमेटी को पेयजल योजनाओं से पूरी सप्लाई नहीं मिल रही। पानी की सप्लाई कम होने के कारण अब शहर में कमेटी को चौथे दिन पानी की सप्लाई देने को मजबूर होना पड़ रहा है। पिछले दिनों बारिश और बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण पानी लिफ्ट करने में विभाग को दिक्कतें आई हैं। गर्मी के मौसम में अभी से शहर में पेयजल किल्लत आने वाले दिनों में नगर परिषद और आईपीएच विभाग के लिए विकराल समस्या बन सकती है।
शहर में करीब पांच दिन से पानी की सप्लाई में कमी आई है। नगर परिषद को पेयजल योजनाओं से कम पानी मिलने के कारण लोगों के घरों तक पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया है। शहर में कमेटी द्वारा चौथे दिन पानी की सप्लाई दी जा रही है। लोगों को पूरा पानी न मिलने के कारण अब परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोलन शहर में दो योजनाओं से पानी आता है। इसमें गिरि योजना और अश्वनी खड्ड योजना शामिल है। कुछ दिनों से इन योजनाओं से कमेटी को पानी लिफ्टिंग करने में दिक्कतें आई हैं। तूफान, बारिश और बिजली कट से दो दिन तक नगर परिषद को पानी की पूरी सप्लाई नहीं मिली है। गौरतलब है कि पानी के सैंपल में खराबी होने के कारण कमेटी ने अश्वनी खड्ड योजना से तीन दिन तक सप्लाई बंद कर दी थी। अब पानी लिफ्ट न होने से कमेटी को पानी की पर्याप्त सप्लाई नहीं मिल रही है। गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है।
14 लाख गैलन मिल रहा है पानी
नगर परिषद को प्रतिदिन शहर में पानी की सप्लाई करने के लिए 20 लाख गैलन पानी की आवश्यकता है। लेकिन लिफ्टिंग में दिक्कतें आने से अब कमेटी को केवल 14 से 15 लाख गैलन पानी की सप्लाई ही मिल रही है। इस कारण शहर में चार दिन बाद लोगों को पानी दिया जा रहा है। नप अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पेयजल योजनाओं से पानी की लिफ्टिंग में दिक्क्त आ रही है। बुधवार को केवल 14 लाख गैलन पानी ही कमेटी को मिला है। शहर में चौथे दिन पानी की सप्लाई दी जा रही है।