{"_id":"5ad225124f1c1b390a8b48d1","slug":"21523721490-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक क्षेत्र सुबाथू के जंगल में दिखा नकाबपोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक क्षेत्र सुबाथू के जंगल में दिखा नकाबपोश
Updated Sat, 14 Apr 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
CRIME
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सुबाथू (सोलन)। सैनिक क्षेत्र से सटे रड़ियाणा में शुक्रवार रात एक नकाबपोश संदिग्ध देखा गया है। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। रड़ियाणा के कुछ लोगों के मुताबिक कुर्ते-पायजामे में सफेद कंबल से मुंह ढके करीब 45 वर्षीय संदिग्ध को शुक्रवार को दोपहर के समय सेना के कालीधार प्रशिक्षण केंद्र से नीचे रड़ियाणा गांव की सड़क पर उतरते हुए भी देखा गया है। वहीं, सीसीटीवी की फुटेज में इस संदिग्ध व्यक्ति को करीब तीन बजे से सड़क में इधर-उधर घूमते हुए देखा जा रहा है। स्थानीय दुकानदार अंकित कौशिक ने बताया कि सफेद कंबल में मुंह ढके इस व्यक्ति को जब अंधेरे का फायदा उठाते हुए उन्होंने साथ लगते ढाबे के आंगन में छुपते हुए देखा तो उन्होंने इस संदिग्ध से पूछताछ करनी शुरू कर दी। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति ने बताया कि वह यात्री है और माता के दर्शन के लिए जा रहा है। लेकिन किसी भी जगह का नाम उसे नहीं पता था। ऐसे में दुकानदार ने संदिग्ध से पहचान पत्र दिखाने को कहा तो संदिग्ध की पहचान उत्तरप्रदेश के मोहम्मद इकबाल के रूप में हुई। यह पूरी घटना और पूछताछ भी सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। दुकानदार ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति बार-बार अपने मुंह को ढांप रखा था। ऐसा भी महसूस किया जा रहा था कि संदिग्ध ने एक हाथ में कोई हथियार छुपाया हुआ है। इस पूरे मामले की सूचना जब तक दुकानदार ने पुलिस और स्थानीय लोगों को दी तो इतनी देर में संदिग्ध व्यक्ति दुकानदार के सामने ही आगे निकलकर एक बार फिर जंगल के रास्ते कालीधार की ओर भाग गया। डीएसपी परवाणू रमेश कुमार ने कहा कि पुलिस इस मामले में क्षेत्र में लोगों से पूछताछ करने में जुटी है। उन्होंने कहा की सीसीटीवी की फुटेज से जल्द संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जाएगा।