फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन में पुलिस के पहरे में चली पद्मावत, नहीं हुआ कोई प्रदर्शन

सोलन में पुलिस के पहरे में चली पद्मावत, नहीं हुआ कोई प्रदर्शन

Thu, 25 Jan 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
सोलन में पुलिस के पहरे में चली पद्मावत, नहीं हुआ कोई प्रदर्शन
युवाओं का टिकट खिड़की पर लगा जमघट - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन।
राजपूत समाज के आक्रोश से चर्चा में आई फिल्म पद्मावत का सोलन में प्रदर्शित हुई। फिल्म को देखने के लिए वीरवार को भारी संख्या में लोग सिनेमाघर तक पहुंचे। यहां किसी भी तरह की हिंसक घटना को रोकने के लिए पुलिस का पुख्ता बंदोबस्त किया गया था।

पुलिस की टुकड़ी सुबह से ही सिनेमाघर के बाहर मौजूद थी। फिल्म के दौरान किसी भी तरह का प्रदर्शन नहीं हुआ। लोगों ने शांतिपूर्वक फिल्म का आनंद लिया। हरियाणा, राजस्थान, यूपी, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में पद्मावत फिल्म को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किए गए। इस दौरान जहां कई वाहनों को आग लगा कर क्षति पहुंचाई है। वहीं बच्चों सहित अन्य लोगों को भी पथराव जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ा। जिला सोलन में इस फिल्म को लेकर विरोध तो हुआ था लेकिन इसके चलते कोई भी प्रदर्शन व अन्य अप्रिय घटनाओं को अंजाम नहीं दिया गया है। पुलिस ने भी बाहरी राज्यों में हो रहे इस फिल्म के विरोध को लेकर सुरक्षा इंतजाम बनाने के लिए पुलिस बल को सिनेमा घरों के बाहर नजर लगाने के लिए रखा गया है। इसके अलावा युवा वर्ग इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित दिखाई दिए।
विज्ञापन


नुकसान पहुंचाना गलत : युवा
सोलन सिनेमा में फिल्म देखने के लिए आए युवक-युवती महक, पल्लवी, साक्षी, सौरभ, अभय, विशाल, आशु ने बताया कि पद्मावती फिल्म को न देखने से पहले उसके खिलाफ कोई भी हुड़दंग और प्रदर्शन करना सही नहीं है। उन्होंने टीवी चैनलों में देखा की बाहरी राज्यों में फिल्म को लेकर काफी प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके तहत जहां हुड़दंगियों ने बाइकों को आग लगाई वहीं पथराव भी किया जो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलन में नहीं हुआ प्रदर्शन : एसपी
पुलिस अधीक्षक सोलन मोहित चावला ने बताया कि सोलन में पद्मावत फिल्म को लेकर कोई भी प्रदर्शन नहीं हुआ है। सिनेमा घर के बाहर और सब कुछ शांति से चला है। सुरक्षा के इंतजाम को लेकर पुलिस के जवानों को भी वहां पर निगरानी के लिए रखा गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी सुरक्षा मुहैया करवा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed