फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   भाजपा तोड़ू राम, ससुर और दामाद में डाली फूट

भाजपा तोड़ू राम, ससुर और दामाद में डाली फूट

Wed, 25 Oct 2017 10:12 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
भाजपा तोड़ू राम, ससुर और दामाद में डाली फूट
सोलन में जनसभा के दौरान मंत्री धनीराम का प्रचार करते सीएम वीरभद्र स‌िंह। - फोटो : अमर उजाला
सोलन। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोलन में ससुर और दामाद के मुद्दे पर भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को लांच करने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व मंत्री एवं नाहन के विधायक डॉक्टर राजीव बिंदल पर भी कड़े प्रहार किए। उन्होंने भाजपा को तोड़ू राम की संज्ञा दे डाली। परिवार में फूट डालने में माहिर होने के तंज भी कसे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के लोग जोड़ू राम नहीं तोड़ू राम हैं और ऐसे मक्कड़ झंडुओं के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। यह पार्टी परिवार में भी फूट डलवा सकती है। पत्नी को पति और दामाद को ससुर के खिलाफ मैदान में उतार सकती है।
विज्ञापन

सोलन में ससुर को दामाद से जुदाकर भाजपा ने घर में ही क्लेश डाल दिया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोलन सदर सीट पर ससुर दामाद के बीच हो रहे मुकाबले पर टिप्पणी कर रहे थे। बकौल वीरभद्र सिंह कुछ लोग सिर पर बोझ उठाकर हिमाचल आए थे। छोटी सी जगह में कारोबार किया और करोड़पति बन गए। उनका एक जिला में गुजारा नहीं हुआ तो दूसरे जिला में जाकर फिर यही दुकानदारी शुरू कर दी। लेकिन इस बार दुकानदारी बंद होकर रहेगी।
विज्ञापन

वीरभद्र सिंह ने कहा कि सिरमौर में एक बड़ा बांध बन रहा है। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण होना था। इस जमीन के अधिग्रहण में देरी हो रही थी तो वहां के कुछ शातिर लोगों ने जमीन के मालिकों से पावर ऑफ अटार्नी लेकर खुद के लिए मुआवजे का रास्ता तैयार कर लिया। जमीन मालिकों को छाछ मिली जबकि मलाई अन्य लोग ले उड़े। प्रदेश सरकार को इस बात का पता लगा तो पावर ऑफ अटार्नी के किस्से को खत्म किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बहुत से किसानों को बचाया गया। लेकिन कई लूट का शिकार हो गए। वीरभद्र सिंह ने कहा कि राजनीति में कौशल और विकास से कोई आगे बढ़े तो उसका स्वागत होना चाहिए। लेकिन जोड़तोड़ को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इस मौके पर कांग्रेस उम्मीदवार कर्नल धनी राम शांडिल और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल ठाकुर ने भी जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed