फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   परवाणू में नीलाम हुई दुकानें, एक दिन बोली में 9.44 करोड़ कमाए

परवाणू में नीलाम हुई दुकानें, एक दिन बोली में 9.44 करोड़ कमाए

Tue, 23 Jan 2018 06:36 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
परवाणू में दुकानें नीलाम, बोली में 9.44 करोड़ कमाए
विज्ञापन

फोटो सहित
रेहड़ी खोखा धारकों ने भी ली लाखों की दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)।
परवाणू में हिमुडा द्वारा निर्माणाधीन व प्रस्तावित साइट्स की ऑक्शन में 9 करोड़ 44 लाख 76 हजार में हुई। इन साइट्स को बनाने और लोगों को पोजेशन देने से पहले ही हिमुडा ने अच्छी-खासी आय अर्जित कर ली है।
बोली में स्थानीय व्यापारियों और प्रॉपर्टी ब्रोकर्स ने भी भाग लिया। सबसे ज्यादा हैरान यहां के रेहड़ी खोखा धारकों ने किया। उन्होंने ऊंची बोलियां लगाकर किसी को अपने आगे टिकने नहीं दिया। ज्यादातर दुकानें ऑक्शन में खरीद लीं। ऑक्शन हिमुडा के सीईओ उमेश शर्मा की देख रेख में हुई। ऑक्शन में पंजाब नेशनल बैंक के पास हिमुडा द्वारा निर्माणाधीन कमर्शियल काम्प्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर की 16 दुकानों, फर्स्ट फ्लोर की 9 दुकानों, हिमुडा कार्यालय के नजदीक प्रस्तावित 3 दुकानों, सेक्टर 4 स्थित दो बूथों व सेक्टर 5 स्थित एक इंडस्ट्रियल प्लाट की नीलामी की गई।
विज्ञापन

प्राइम लैंड में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन संपत्तियों पर कई लोगों की नजर थी। जिसके चलते आपसी कम्पीटीशन में एक से बढ़कर एक बोलिया लगती रही और हिमुडा का मुनाफा बढ़ता चला गया। हिमुडा कार्यालय के नजदीक प्रस्तावित कमर्शियल काम्प्लेक्स की तीनों दुकानों को स्थानीय व्यवसायी विनीत व सुनीत बांटा ने 1 करोड़ 5 लाख 40 हजार रुपयों में खरीदा। सेक्टर 5 स्थित इंडस्ट्रियल प्लाट को संजय यादव ने 83 लाख रुपयों जबकि सेक्टर 4 के दोनों बूथों को वीरेंद्र शर्मा ने 24 लाख 1 हजार रुपये की बोली लगाकर अपने नाम करवाया। इसी तरह पंजाब नेशनल बैंक के नजदीक निर्माणाधीन कमर्शियल काम्प्लेक्स ग्राउंड फ्लोर की शॉप नंबर 1 से 12 तक की दुकानें 4 करोड़ 16 लाख 35 हजार जबकि शॉप नंबर 19 से 22 तक की 4 दुकानें 77 लाख 50 हजार रुपए में नीलाम हुई। जिन्हें अलग अलग लोगों ने खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेहड़ीधारकों ने भी खरीदी दुकानें
परवाणू में रेहड़ी मार्किट के लिए जमीन व पक्के बूथ बनाने की सरकार से मांग करने वाले अधिकतर रेहड़ीधारक वास्तव में लखपति हैं। इसका खुलासा हिमुडा द्वारा की गई ऑक्शन के बाद हुआ है। हिमुडा के कमर्शियल काम्प्लेक्स में जिन लोगों ने ऊंची बोली लगाकर लाखों की दुकानें खरीदी हैं उनमें बड़ी तादात रेहड़ी धारकों की भी हैं। ऑक्शन के दौरान जहां स्थानीय कारोबारी बोली लगाने से पहले दस बार सोचते दिखाई दिए वहीं रेहड़ी धारकों ने एक के बाद बोली लगाकर धड़ाधड़ दुकानें अपने नाम करवा लीं।

प्रापर्टी खरीदने वालों से ली 25 प्रतिशत राशि
हिमुडा के अधिशासी अभियंता आरएस भाटिया का कहना है की ऑक्शन में हिमुडा की प्रॉपर्टीज पर 9 करोड़ 44 लाख 76 हजार रुपए की बोली लगी है। अभी अग्रिम तौर पर 25 प्रतिशत की राशि प्रॉपर्टी खरीदने वालों से ली गई है। जबकि शेष राशि पोजेशन के समय ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed