फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   धर्मपुर में नहीं बनाई वर्षा शालिकाएं

धर्मपुर में नहीं बनाई वर्षा शालिकाएं

Tue, 24 Oct 2017 06:44 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

धर्मपुर(सोलन)।
गर्मी हो या बरसात या फिर ठण्ड खुले आसमान के नीचे लोग बसों का इंतजार करने के लिए मजबूर हैं। ये समस्या धर्मपुर के सुबाथू रोड पर बने बस ठहराव और पड़ाव के नजदीक बने कसौली बस ठहराव की है। आलम यह है कि दोनों बस ठहराव पर हर रोज सैकड़ों यात्रियों की आवाजाही होती है। लेकिन बसों का इंतजार खुले आसमान के नीचे कभी बारिश में तो कभी दूसरे मौसम में करना पड़ रहा है।

यह समस्या तब से ही आ रही है जब से जिला प्रशासन ने धर्मपुर में बस ठहराव में कुछ फेरबदल किया। प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को साफ निर्देश दिये थे कि इन दोनों बस ठहराव पर वर्षा शालिका, शौचालय और पीने के पानी का नल मुहैया करवाया जाए। लेकिन जिला प्रशासन के इन आदेशों को भी उतना समय हो गया जितना बस ठहराव को बने हुए हो गया है।
विज्ञापन


जबकि बस ठहराव पर खड़े लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोनों बस स्टॉप पर वर्षाशालिका नहीं बनाई गई है। धर्मपुर में सुबाथू और अर्की-कुनिहार की ओर जाने वाली बसों के लिये सुबाथू रोड पर रेलवे पुल से आगे बस स्टैंड निर्धारित है। उसी तर्ज पर कसौली और कालका, चंडीगढ़ जाने वाली बसों के लिए एमईएस यार्ड के पास पुराना बस स्टॉप और शिमला सोलन जाने वाली बसों के लिये रेलवे स्टेशन के ऊपर ही पुराना बस ठहराव निर्धारित है। पुराने बस पुराने बस ठहराव पर वर्षा शालिकाएं हैं। लेकिन कसौली व सुबाथू वाले बस ठहराव पर वर्षा शालिकाएं न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौचालय भी नहीं बनाए
सुबाथू की ओर जाने वाले यात्रियों दीपक, विकास, अजमेर, सतीश कंवर, धर्मेन्द्र, कसौली की ओर जाने वाले यात्रियों रिंकू, सुंदर सिंह, मनमोहन, राकेश, नीलम आदि का कहना है की प्रशासन ने नये बस ठहराव तो निर्धारित कर दिए। लेकिन सुविधाएं नहीं दी गई। कड़ाके की ठंड या बारिश होने पर भी उन्हें भीगते हुए बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। शौचालय न होने के कारण महिलाओं व बच्चों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ता है


कोई प्रस्ताव नहीं है : विभाग
कसौली लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संदीप सोबती ने कहा कि कसौली बस स्टॉप नेशनल हाईवे के अंतर्गत है जबकि सुबाथू वाले बस स्टॉप पर वर्षा शालिका बनाने का कोई प्रपोजल नहीं है। अगर बस स्टॉप पर वर्षा शालिका बनाने के आदेश जिला उपायुक्त के हैं तो उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। भविष्य में इसकी संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed