फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बीबीएन से दिवाली पर निगम चलाएगा सौ अतिरिक्त बसें

बीबीएन से दिवाली पर निगम चलाएगा सौ अतिरिक्त बसें

Tue, 17 Oct 2017 09:56 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
बीबीएन से दिवाली पर निगम चलाएगा सौ अतिरिक्त बसें
HRTC
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन में काम करने वाले कामगारों को दीयों का पर्व मनाने के लिए घर पहुंचाने के लिए खास बंदोबस्त निगम ने कर रखे हैं। दिवाली के लिए परिवहन निगम नालागढ़ डिपो ने बद्दी नालागढ़ से 100 अतिरिक्त ट्रिप चला दिए हैं। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के उद्योगों और अन्य कामों से जुड़े कामगारों सहित लोगों को अपने अपने घरों को आने जाने के लिए सुविधा के लिए यह अतिरिक्त रूटों पर बसें चलाना शुरू कर दी हैं। इन एक्सट्रा बस के ट्रिपों के चलने से लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि दीपावली पर्व पर 4 बजे बसें चलनी बंद हो जाएंगी ताकि चालक परिचालक भी अपने घरों में जाकर दीवाली मना सके लेकिन जरूरत के मुताबिक बस सेवाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र होने के चलते बीबीएन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से यह अतिरिक्त बस सेवाएं परिवहन निगम प्रदान कर रहा है, ताकि यहां पर कार्यरत कामगारों और अन्य लोगों को बस सेवाओं का भरपूर लाभ मिल सके। वह किसी परेशानी के बिना अपने गंतव्य तक पहुंच सके और वापस आ सके। एचआरटीसी नालागढ़ डिपो की यह अतिरिक्त बसें बद्दी और नालागढ़ से चलाई जा रही हैं। बसें अंबाला, चंडीगढ़, दिल्ली, शिमला, मंडी, धर्मशाला, चंबा, पठानकोट, बैजनाथ, सरकाघाट, कांगड़ा, पालमपुर, ज्वालाजी, हमीरपुर और जोगिंद्रनगर आदि को चलेंगी। परिवहन निगम के नालागढ़ डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां कामगारों और अन्य लोगों की संख्या काफी होती जो घरों को दिवाली पर जाते हैं। ऐसे में अतिरिक्त बसों का बंदोबस्त कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed