{"_id":"5bc9d9c1bdec2269a7715c8a","slug":"191539955137-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोकन नंबर से मरीजों का आएगा अब ओपीडी में नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोकन नंबर से मरीजों का आएगा अब ओपीडी में नंबर
Updated Fri, 19 Oct 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। रोजाना 800 से 900 ओपीडी वाले 100 बेड वाले नालागढ़ अस्पताल में मरीजों को अब चिकित्सक के पास दिखाने के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। चिकित्सक कक्ष के बाहर लगने वाली डिस्पले पर उसका नंबर टोकन नंबर के आधार पर आ जाएगा। अस्पताल प्रशासन जल्द ही ऐसी व्यवस्था शुरू करने जा रहा है।
इसके तहत मरीज की पर्ची बनने के समय ही उसे एक टोकन नंबर दिया जाएगा और संबंधित चिकित्सक के पास यह सभी टोकन नंबर आएंगे। जहां से कक्ष के बाहर लगे डिस्पले पर एक के बाद एक नंबर प्रदर्शित होंगे जिससे मरीज अपना नंबर आने पर पर्ची के साथ कक्ष में जा सकेंगे। इस व्यवस्था से चिकित्सकों के कक्ष के बाहर लगने वाली लंबी कतारों से निजात मिलेगी। चिकित्सक भी आसानी से रोगी की जांच कर सकेंगे। चिकित्सक के कक्ष के भीतर व बाहर मरीजों की लाईन लग जाती है, जिससे चिकित्सक को भी मरीजों को देखने में असहजता होती है, लेकिन टोकन नंबर की व्यवस्था होने से मरीज व चिकित्सक दोनों को राहत होगी।
विज्ञापन
पड़ोसी राज्यों से भी आते हैं मरीज
नालागढ़ अस्पताल उपमंडल का मुख्य केंद्र बिंदु है जहां पंजाब व हरियाणा की सीमाओं से सटे लोगों के अलावा पड़ोसी बिलासपुर की सीमाओं से सटे लोग अपना उपचार करवाने आते है। जिसमें हर प्रकार की बीमारी से संबंधी मरीज यहां अपना उपचार करवाने आते हैं। ऐसे में चिकित्सकों के कक्षों के आगे भारी संख्या में भीड़ जुट जाती है और मरीज भी कतारों में अपने नंबर आने का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
शुरू की टोकन नंबर की सुविधा
खंड चिकित्साधिकारी डॉ. कुलदीप जसवाल ने कहा कि मरीजों की सुविधा को देखते हुए जल्द ही टोकन नंबर की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। मरीज का नंबर टोकन नंबर के आधार पर आएगा और जब उस संबंधित मरीज का नंबर आएगा तो वह पर्ची को लेकर चिकित्सक के पास जाएगा। चिकित्सक कक्ष में ही उस दिन से संबंधित मरीजों के टोकन नंबर आएंगे जो एक-एक करके डिस्पले बोर्ड पर प्रदर्शित होंगे।