{"_id":"5b4f2b4e4f1c1b8f568b4fa9","slug":"191531915086-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द सीवरेज से जुड़ेंगे कुनिहार के सभी परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द सीवरेज से जुड़ेंगे कुनिहार के सभी परिवार
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। सीवरेज योजना से छूट चुके परिवारों को बहुत शीघ्र योजना से जोड़ दिया जाएगा। साथ ही कुनिहार के गांव अपर बेहली व लोअर बेहली को योजना से जोड़ने के लिए 64 लाख रुपयों का आकलन तैयार कर लिया गया है। कुनिहार सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के अधीक्षण अभियंता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग संजीव कौल इसकी पुष्टि की है। इस मौके पर संजीव कौल ने योजना संबंधित लैब टेस्ट, केमिकल की गुणवत्ता आदि की जांच भी की। इसके अलावा ट्रीटमेंट प्लांट में कहीं से कोई लीकेज या अन्य खामियों को भी देखा।
जांच के दौरान सभी कुछ संतोषजनक पाया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्लांट में सीसीटीवी लगाए जाने का प्रावधान किया जाए जिससे प्लांट की निगरानी पुख्ता हो। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग अर्की जोगेंद्र चौहान, सहायक अभियंता मंडल सुबाथू मुनीश शर्मा, कनिष्ठ अभियंता विवेक चंदेल, सुपरवाइजर धर्मदास सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
ट्रीटमेंट प्लांट का छह लाख लीटर होगा सिंचाई में इस्तेमाल
अधीक्षण अभियंता ने कहा कि ट्रीटमेंट प्लांट से हर रोज निकलने वाले करीब 5.70 लाख लीटर पानी को व्यर्थ नहीं बहने दिया जाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग ने करीब 40 लाख की सिंचाई योजना बनाई है। इससे कुनिहार उद्यान विभाग की कृषि भूमि को सिंचित किया जाएगा।
विज्ञापन