फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   रविवार को भी एनएच पर लगा रहा भारी जाम

रविवार को भी एनएच पर लगा रहा भारी जाम

Sun, 03 Jun 2018 10:11 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
रविवार को भी एनएच पर लगा रहा भारी जाम
समागम के चलते तीन दिनों से जाम लगने से लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन।
कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर रविवार को भी भारी जाम लगा रहा। लंबा जाम होने के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। सोलन में चल रहे समागम के चलते शुक्रवार से यहां पर लाखों लोग आए। इसके चलते सड़क पर जाम लगाने से लोग परेशान हैं। रविवार को जगह जगह पर पुलिस होने के बाद भी जाम लगा रहा।
रविवार को समागम का आखिरी दिन होने के चलते बाहरी राज्यों से आए लोग घरों के लिए रवाना हुए। इस कारण शाम के समय बाईपास और एनएच पर जाम से आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खास बात यह रही कि समागम के लिए एचआरटीसी ने लोकल रूटों पर करीब 40 बसों को चलाया था। यह बसें समागम स्थान से नए बस अड्डे तक निगम द्वारा चलाई गई।
विज्ञापन


तीन दिनों के बाद रविवार को भी एनएच पर दिनभर भारी जाम लगा रहा। सड़कों पर जाम होने के कारण बाहरी राज्यों से आ रहे पर्यटकों को कई घंटों तक जाम में ही फंसा रहना पड़ा। सोलन में चल रहे समागम में पिछले तीन दिनों से लाखों श्रद्धालु आए हैं। रविवार को जाम लगने के कारण बाईपास से शमलेच आंजी की तरफ जाने वाले आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को कालका से सोलन तक जाम लगा रहा। इस दौरान वाहनों धीरे-धीरे सड़कों पर चलते नजर आए। पिछले दो दिनों से एनएच पर जाम लगने से आम लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी।


एचआरटीसी ने लगाई 40 बसें
एचआरटीसी ने सोलन में चल रहे समागम में 40 बसों को दिनभर दौड़ाए रखा। निगम द्वारा यह बसें लोकल रूटों पर चलती हुई नजर्र आइं। समागम से बस अड्डे के बीच इन बसों को चलाया गया। इस दौरान बस में लोगों की भारी भीड़ लगी रही। शाम तक बसें लोकल रूटों पर दौड़ती रहीं। एसपी मधुसूदन ने कहा कि समागम के चलते पुलिस कर्मचारियों को यातायात सुचारू रूप से चलाने देने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed