फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नीरू शर्मा ने संभाला नप अध्यक्ष का पदभार

नीरू शर्मा ने संभाला नप अध्यक्ष का पदभार

Mon, 05 Nov 2018 07:16 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ की अध्यक्ष पद पर नीरू शर्मा ने शपथ ग्रहण कर ली। नगर निकाय चुनाव के बाद वह तीसरी अध्यक्ष बन गई हैं। नगर परिषद सभागार में उपमंडल निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम नालागढ़ ने उन्हें पद-गोपनीयता की शपथ दिलाई। वार्ड-8 की पार्षद नीरू शर्मा को 12 अक्तूबर को बाकायदा वोटिंग से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

उपमंडल निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि परिषद के अध्यक्ष नीरू शर्मा को पद-गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवा दी है। उन्होंने अध्यक्ष सहित पार्षदों से शहर के विकास में पूर्ण रूप से सहयोग करने और शहर के विकास के प्रति कार्य करने के लिए प्रेरित किया। नगर परिषद की अध्यक्ष नीरू शर्मा ने कहा कि शहर का विकास सर्वोपरि है। परिषद के तहत शहर के चल रहे विकास कार्यों को गति दी जाएगी। वहीं नई योजनाएं तैयार करके शहर का बिना किसी भेदभाव से समुचित विकास करवाया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी, नप उपाध्यक्ष नीलम खुल्लर, पूर्व विधायक कृष्ण लाल, पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद महेश गौतम, धर्मेंद्र राणा, पवन कुमार, आशा गौतम, सरोज शर्मा, मनोनीत पार्षद केके भारद्वाज, अमृत लाल जैन, जगन्नाथ बस्सी, केके भारद्वाज, अमृत लाल जैन, यशपाल शर्मा, पूर्व पार्षद डीएस खुल्लर, पूर्व पार्षद जीके मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बहादुर खान, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असीम शर्मा, नप के जेई शरीफ मोहम्मद, सर्वेयर बलजीत राणा, अमृत लाल, वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर अवस्थी, बसंत शर्मा, महेश बस्सी, पुनीत शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed