{"_id":"5bc08997bdec2269c41f3bdc","slug":"181539344791-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरू शर्मा नालागढ़ नगर परिषद अध्यक्ष निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीरू शर्मा नालागढ़ नगर परिषद अध्यक्ष निर्वाचित
Updated Fri, 12 Oct 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
चुनाव 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ की अध्यक्ष अब वार्ड-8 की पार्षद नीरू शर्मा आसीन होंगी। नए अध्यक्ष के चयन के लिए कार्यकारी एसडीएम ने मिनी सचिवालय सभागार में रखी बैठक के तहत चुनाव प्रक्रिया से अध्यक्ष का निर्वाचन करवाया। नप नालागढ़ के तहत आने वाले नौ वार्डों के पार्षदों ने इसमें अपने मताधिकार का प्रयोग किया और चुनाव में वार्ड-8 की पार्षद नीरू शर्मा व वार्ड-2 के पार्षद धर्मेंद्र राणा ने नामांकन भरा था। इसमें नीरू शर्मा को पांच और धर्मेंद्र राणा को चार ही मत पड़े हैं।
धर्मेंद्र राणा के नाम का अनुमोदन पार्षद मनोज वर्मा और पवन कुमार ने किया था जबकि नीरू शर्मा के नामांकन का अनुमोदन पार्षद सरोज शर्मा और आशा गौतम ने किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उसे वापिस लेने के लिए भी समय रखा था, लेकिन दोनों ही उम्मीदवारों ने अपने नाम वापिस नहीं लिया तो मतदान प्रक्रिया शुरू की गई। निर्वाचन अधिकारी एवं कार्यकारी एसडीएम केशव राम की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। इसके लिए मत पत्र बनाए गए और मतपेटी का भी प्रबंध किया गया और निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करवाई गई।
विज्ञापन
पूर्व अध्यक्ष मनोज वर्मा की ओर से अपने पद से त्यागपत्र देने के बाद यह पद खाली हो गया था जिसके बाद इस पद को भरने के लिए कार्यकारी एसडीएम ने पहले गुरुवार का दिन तय किया लेकिन चार ही पार्षदों की उपस्थिति के चलते कोरम पूरा नहीं हुआ। इस सूरत में अध्यक्ष के चयन के लिए शुक्रवार का दिन निर्धारित किया गया। दोपहर 12 बजे से अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया आरंभ हुई। एक ओर पांच और दूसरी ओर चार पार्षद उपस्थित हुए और मतदान के माध्यम से अध्यक्ष का निर्वाचन किया गया।
विज्ञापन
कार्यकारी एसडीएम केशव राम ने कहा कि अध्यक्ष का निर्वाचन चुनाव से हुआ है और दो पार्षदों ने अध्यक्ष के लिए नामांकन भरा था। इसमें से नीरू शर्मा को पांच और धर्मेंद्र राणा को चार मत प्राप्त हुए। नीरू शर्मा को विधिवत रूप से अध्यक्ष निर्वाचित कर लिया गया है। चुनाव की प्रक्रिया डीसी सोलन को भेजी जा रही है। जल्द ही अध्यक्ष के शपथ ग्रहण की तिथि तय होगी।