फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   युनिवर्सिटी में बवाल जारी, छात्र निदेशक के इस्तीफे पर अड़े

युनिवर्सिटी में बवाल जारी, छात्र निदेशक के इस्तीफे पर अड़े

Thu, 25 Jan 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
युनिवर्सिटी में बवाल जारी, छात्र निदेशक के इस्तीफे पर अड़े
- फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन।
जेेपी यूनिवर्सिटी में बवाल पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। छात्र एकजुट होकर अभी भी निदेशक के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। हालांकि छात्रों ने वीरवार को किसी तरह का हिंसक प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन वे निदेशक के इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। छात्रों ने इस्तीफा ने देने पर आंदोलन तेज करने की धमकी दी है।

इससे पहले बुधवार को छात्रों ने निदेशक के इस्तीफे की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन किया था। उन्होंने युनिवर्सिटी परिसर में रखे गमले, डॉक्टर की कार और कार्यालय में तोड़फोड़ की थी। मामला शांत करवाने के लिए प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा था। एसडीएम की मौजूदगी में छात्रों ने निदेशक के इस्तीफे और छात्रों की संयुक्त कमेटी बनाने की मांग रखी थी। ताकि छात्र अपनी मांग युनिवर्सिटी प्रबंधन से पूर्व कमेटी के सक्षम रख पाएं।
विज्ञापन


छात्रों की मांगों को पूरा करने पर प्रबंधन ने हामी भरी थी और मौखिक तौर पर निदेशक के इस्तीफे की बात भी संयुक्त बैठक के दौरान सामने आई। इसके बाद छात्रों ने हड़ताल वापस ले ली थी। लेकिन वीरवार को छात्रों की कमेटी का गठन नहीं हो पाया। साथ ही निदेशक के इस्तीफे को लेकर अटकलें भी साफ नहीं हुई हैं। इसके बाद छात्रों ने फिर प्रदर्शन की धमकी दी है। छात्रों का कहना है कि उनकी मांगें पूरी न हुई तो युनिवर्सिटी को आंदोलन झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों से मांगें 15 नाम : रजिस्ट्रार
जेपी युुनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार मेजर जनरल राकेश बस्सी ने बताया कि छात्रों ने जो भी मांगें रखी थीं उसे प्रबंधन ने पूरा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि छात्र कमेटी बनाना चाहते थे जिसमें 15 छात्रों को शामिल करने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि छात्रों से 15 नाम मांगें गए हैं। इन नामों पर सहमति बनते ही कमेटी का गठन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निदेशक के इस्तीफे को लेकर बयान देना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इसलिए वे इस मसले पर कुछ नहीं बोल पाएंगे।

युनिवर्सिटी के नियमों से छात्र आहत
छात्रों का कहना है कि हॉस्टल में कोई नुकसान होने पर उसका कई गुणा ज्यादा छात्रों से वसूल किया जाता है। पिछले दिनों एक हॉस्टल में टीवी टूटने की घटना हुई थी। इसके एवज में प्रबंधन ने सभी छात्रों से 500 रुपये वसूल किए। पूरे होस्टल में करीब 250 छात्र होने की बात कही जा रही है। छात्रों ने प्रबंधन पर मनमाने ढंग से फीस वसूलने का भी आरोप लगाया। इसके साथ ही एटेंडस बैक और मेडिकल अवकाश न मिलने से भी छात्रों में नाराजागी है। जबकि प्लेसमेंट को लेकर युनिवर्सिटी का सहयोग न मिल पाना छात्रों के गुस्से का बड़ा कारण बन गया है।


ऐसे हुआ पूरा घटनाक्रम
जेपी युनिवर्सिटी के बाहर बुधवार को होटल में हमीरपुर के छात्र अनमोल ठाकुर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद छात्र भड़क गए। छात्रों ने युनिवर्सिटी के खिलाफ मनमानी का आरोप लगाते हुए हड़ताल कर दी। छात्रों का आंदोलन इतना उग्र हो गया कि उन्होंने युनिवर्सिटी में रखे गमले, डॉक्टर की कार और कार्यालय के सामान में भी तोड़फोड़ कर डाली। इस मामले में युनिवर्सिटी ने अनमोल ठाकुर का नाम काटने की बात कही है। जबकि उसके पिता राकेश ठाकुर ने युनिवर्सिटी की तरफ से परिवार को कोई सूचना न देने का मामला उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed