फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   शहर के चौक बाजार से अतिक्रमण हटाने गई गाड़ी बैरंग लौटी, कारोबारियों ने दोबारा सजाया सामान

शहर के चौक बाजार से अतिक्रमण हटाने गई गाड़ी बैरंग लौटी, कारोबारियों ने दोबारा सजाया सामान

Mon, 25 Mar 2019 06:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
चौक बाजार से अतिक्रमण हटाने गई गाड़ी खाली लौटी,
विज्ञापन

ठंडे बस्ते में नगर परिषद की कार्रवाई, दुकानदारों को मिल रही खुली छूट, दोबारा सजाया सामान
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। शहर से अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर परिषद की मुहिम ठंडे बस्ते में जाती दिखाई दे रही है। चौक बाजार में नगर परिषद की गाड़ी अतिक्रमण हटाने के लिए तो पहुंची, लेकिन किसी के सामान को जब्त किए बिना ही वापस लौट आई। नगर परिषद कर्मचारियों ने कारोबारियों को केवल हिदायत देकर छोड़ दिया। इससे नगर परिषद की कार्रवाई सिरे चढ़ती दिखाई नहीं दे रही है। बार-बार हिदायत देकर छोड़ने से कारोबारियों के हौसले और ज्यादा बुलंद होते जा रहे हैं। सोमवार को भी नगर परिषद की गाड़ी बाजार से अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची, लेकिन गाड़ी में किसी के भी सामान को जब्त नहीं किया गया।
शहर के चौक बाजार में बढ़ रहे अतिक्रमण से लोगों का बाजार से निकलना किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है। इससे स्थानीय व आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को आए दिन समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद की गाड़ी अतिक्रमण हटाने के लिए तो जाती है, लेकिन दोबारा दुकानों के बाहर सामान को न लगाने की हिदायत देकर वापस आ जाती है।
विज्ञापन

सोलन नगर परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि गाड़ी खाली आ रही है तो पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed