{"_id":"5c62eda1bdec224a611c172d","slug":"171549987233-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में एक और स्वाइन फ्लू रोगी, अब तक 13 मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में एक और स्वाइन फ्लू रोगी, अब तक 13 मामले आए सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिला सोलन में स्वाइन फ्लू के एक और रोगी की पुष्टि हुई है। यह रोगी निजी अस्पताल में उपचार करवा रहा था। इसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद उसमें स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। पीड़ित कंडाघाट क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।
कंडाघाट से स्वाइन फ्लू का यह दूसरा, जबकि जिले में 13वां मामला है। अब तक सोलन में एक रोगी की मौत स्वाइन फ्लू की वजह से हो चुकी है। अस्पताल में भर्ती 3 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल से रोजाना संभावित मरीजों के 3 से 4 सैंपल कसौली लैब में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
गौर रहे कि एलीजा टेस्ट की सुविधा शिमला और कसौली में ही उपलब्ध है। साथ ही सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल के अलावा सभी ब्लॉक में दवाइयों के साथ सिरप और कैप्सूल भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी एनके गुप्ता ने बताया कि कंडाघाट के रहने वाले एक और मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया कि इस मरीज का इलाज एमएमयू सुल्तानपुर में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोलन अस्पताल में भर्ती मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू पर पूरी नजर रख रहा है और लोगों को इस रोग के बारे में जागरूक किया जा रहा है।