फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   केंदूवाल कचरा साईट पर एक माह तक कूड़ा फेंकने को ग्रामीणों की मंजूरी

केंदूवाल कचरा साईट पर एक माह तक कूड़ा फेंकने को ग्रामीणों की मंजूरी

Wed, 08 Aug 2018 06:28 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
डंपिंग साइट पर एक माह तक कूड़ा फेंकने को ग्रामीणों की मंजूरी
विज्ञापन

केंदूवाल डंपिंग साइट पर लगाए जाएंगे कैमरे, महीने में तीन बार की जाएगी फॉगिंग
बद्दी का कूड़ा लगाया जा रहा यहां ठिकाने, कूड़े के खेतों में पहुंचने से आहत ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। बीबीएन की गंभीर समस्या बन चुके कचरे को ठिकाने लगाने के लिए प्राधिकरण और नप ने गंभीरता से प्रयास शुरू किए हैं। बुधवार को बीबीएनडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इसके तहत बद्दी के हर वार्ड में कूड़ा निस्तारण की छोटी मशीनें लगाई जाएंगी। केंदूवाल में डंपिंग साइट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया ताकि कूड़ा सही जगह पर फेंका जाए। डंपिंग साइट के साथ लगते सभी गांवों में माह में तीन बार फॉगिंग करने का भी फैसला हुआ। बैठक में दून के पूर्व विधायक रामकुमार, नप बद्दी के अध्यक्ष मदन चौधरी, सभी पार्षद और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों ने कहा कि केंदूवाल डंपिंग साइट आसपास के लोगों के लिए भारी परेशानी का सबब बन गई है। दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। कूड़ा उठाने वाले ट्रैक्टर निर्धारित स्थल के बजाय यहां-वहां कूड़ा फेंकते हैं। बारिश होने पर कूड़े का दूषित पानी खेतों और प्राकृतिक जल स्रोतों तक पहुंच रहा है जिससे इलाके में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इस बैठक में मौजूद ठोस कचरा निस्तारण के विशेषज्ञ डॉ. गौरव ने कहा कि प्रबंधन की कमी से समस्या पैदा हो रही है लेकिन इसे जल्द ही समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने प्राधिकरण से दो जेसीबी, एक पोकलेन और दो टिपर देने की मांग की ताकि डंपिंग साइट पर कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था की जा सके। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान कर देंगे और दुर्गंध की समस्या भी नहीं रहेगी। उन्होंने साइट पर कूड़ा निस्तारण की मशीनें लगाने के लिए शेड बनाने की भी मांग की।
केंदूवाल साइट पर दिन में दो बार जाएंगे कनिष्ठ अभियंता
बीबीएनडीए के कार्यकारी सीईओ राजीव कुमार ने कहा कि डंपिंग साइट पर शीघ्र सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि कूड़ा फेंकने वाला वाहन खुले में कचरा न फेंक सके। नप कर्मचारियों को भी मौके पर रहने के आदेश दिए गए। कचरे का वाहन कूड़े को खुला नहीं बल्कि ढक कर लेकर जाएगा। वार्ड स्तर पर कचरे का निस्तारण करने के लिए हर वार्ड में छोटी मशीनें लगाने और प्रत्येक 10 दिन के बाद डंपिंग साइट के आसपास के गांवों में फॉगिंग का भी निर्णय हुआ। जेई हर रोज दो चक्कर केंदूवाल कचरा साइट के लगाकर उचित निरीक्षण करेगा।
विज्ञापन

एक माह के बाद कहीं और ढूंढे जगह
मलपुर पंचायत के उपप्रधान गुरदास चंदेल ने बैठक में कहा कि बीबीएन की सारी गंदगी उनकी पंचायत में डाली जा रही है जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो चुका है। पूर्व विधायक राम कुमार ने अधिकारियों से कहा कि सारे कार्य छोड़ कर इस कार्य को प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने प्राधिकरण से डंपिंग साइट बदलने की मांग करते हुए कहा कि एक माह के भीतर दूसरी साइट तय की जाए। इसकी व्यवस्था होने तक ही केंदूवाल में कूड़ा फेंका जाए। उन्होंने कहा कि एक माह के बाद बीबीएनडीए को कहीं और जगह ढूंढनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed