फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   रूगड़ा में सराहनीय कार्य के लिए नवाजीं हस्तियां

रूगड़ा में सराहनीय कार्य के लिए नवाजीं हस्तियां

Sat, 10 Mar 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुनिहार (सोलन)।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय रूगड़ा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व उप कुलपति प्रो. सुनील कुमार गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर विद्यालय ने क्षेत्र की चार महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि विद्यालय ने महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने का बीड़ा उठाया है। मुख्यातिथि ने विद्यालय की गतिविधियों की सराहना की और कहा कि यदि सभी विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की गतिविधियों को करवाया जाए तो समाज भी इन विद्यालयों में बच्चों को सहजता से भेजेगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में अपने कार्यकाल में प्रत्येक कोर्स में एकल लड़की के लिए विशेष सीट का प्रावधान किया था, जिसका बाद में दूसरे विश्वविद्यालयों ने भी अनुसरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कमला गर्ग (सेवानिवृत्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी), डॉ. बिंदु शर्मा (आयुर्वेदिक चिकित्सक), प्रतिभा कंवर (समाज सेविका) और पूजा (राष्ट्रीय खिलाड़ी -जूडो) को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत कनैर की प्रधान कमलेश शर्मा, विद्यालय के अध्यापक राजेंद्र कुमार सुमन, डॉ. नंद किशोर, पूनम राठौर, अशोक कुमार, योगेश शर्मा, निशा, शीला, लता, शारदा, अंजना, सीमा, उषा, प्रीति, अनुराधा, सरला, रामेश्वर आदि उपस्थित रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed