{"_id":"5a1177054f1c1b8d698bc717","slug":"171511094021-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 वर्षीय पर्वतारोही दे रही स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 वर्षीय पर्वतारोही दे रही स्वच्छता का संदेश
Updated Sun, 19 Nov 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
Rock
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुबाथू(सोलन)।
प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान चलाने के बाद स्वच्छता दिवस पर संदेश देते हुए कई नेताओं को देखा गया है। वहीं सुबाथू की 70 वर्षीय महिला हेल्गा संधु और छावनी परिषद की अधिशासी अधिकारी तनु जैन रोजाना इस अभियान को सफल बनाने जुटी हैं। सुबह चीड़ चक्कर की सैर के दौरान वे घर से दो किलोमीटर दूर तक सड़क से कूड़ा-कचरा उठाती हैं।
हेल्गा संधु तो 30 वर्षों से छावनी को स्वच्छ बनाने में जुटी हैं। हेल्गा संधु मूल रूप से जर्मन की पर्वतारोही हैं। उन्होंने पर्वतारोही कर्नल बीएस संधु से विवाह किया। इसके बाद से वे सुबाथू के मशहूर बेंबो लॉज में ही रहती हैं। उनके पति कर्नल बीएस संधु राष्ट्रपति के हाथों अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
विज्ञापन
कुछ वर्ष पहले सड़क दुघर्टना में हेल्गा पति कर्नल बीएस संधु को खो चुकी हैं। इसके बावजूद उनका पर्यावरण से प्रेम जारी है। वे रोजाना सुबह सड़क पर पड़ा कूड़ा कचरा एक बोरी में एकत्रित कर घर के आंगन में गड्ढे में नष्ट करती ह्रैं।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत का सपना ईमानदारी से पूरा करने में लगी हेल्गा संधु पर्यावरण के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य कर रही हैं। छावनी अधिशासी अधिकारी तनु जैन का कहना है कि संधु स्वच्छता अभियान के प्रति अहम भूमिका निभा रही हैं। जैन ने बताया कि उनका एक बेटा भी इसी काम में जुटा है। वह गंगा प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। कर्नल संधु परिवार का स्वच्छ भारत का प्रयास काबिल-ए-तारीफ है। जल्द ही मिसेज संधु को सुबाथू छावनी स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर का दर्जा देगी।