फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   शूलिनी यूनिवर्सिटी जलवायु परिवर्तन पर कोर्स करेगी शुरू

शूलिनी यूनिवर्सिटी जलवायु परिवर्तन पर कोर्स करेगी शुरू

Sun, 05 Nov 2017 11:16 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन।
शूलिनी यूनिवर्सिटी जल्द ही आपदा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन पर डिप्लोमा कोर्स शुरू करेगी। यूनिवर्सिटी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट के साथ संपर्क में है ताकि कोर्स का पाठ्यक्रम और अन्य पहलुओं को अच्छे से तैयार कर उनको सही प्रकार से लागू किया जा सके।

वाइस चांसलर प्रो पीके खोसला ने माउंटेन रिर्सोसेज एंड लाइवलीहुड्स इन हिंदू कुश हिमालयज हायर एजुकेशन रिसर्च एंड रीजनल कोलेबरेशन फॉर सस्टेनेबल माउंटेन डेवलपमेंट पर आयोजित एक कॉंफ्रेंस में भी हिस्सा लिया। यह कॉंफ्रेंस एचयूसी की वार्षिक बैठक-2017 के साथ हुई जो कि सिचुआन यूनिवर्सिटी, चेंगदू (चीन) में आयोजित की गई।
विज्ञापन


इसका आयोजन इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (आईसीआईएमओडी) की ओर से किया गया। इस दौरान, शूलिनी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने तीन एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए। यह करार काबुल यूनिवर्सिटी, अफगानिस्तान, एग्रीकल्चर एंड फॉरेस्ट्री यूनिवर्सिटी, चितवन, नेपाल और चटगांव यूनिवर्सिटी, बांग्लादेश के साथ किए गए हैं। शूलिनी यूनिवर्सिटी हिमालयन क्षेत्रों में रहने वाली जनसंख्या की आजीविका में सुधार के लिए अनुसंधान के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रही है। इस संबंध में एक नया केंद्र सेंटर ऑफ रिसर्च ऑन हिमालयन सस्टेनेबिलिटी एंड डेवलपमेंट को भी यूनिवर्सिटी में ही स्थापित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed