{"_id":"679f5deb6d35673f3c0acd46","slug":"16500-grams-of-poppy-seeds-caught-from-truck-in-barotiwala-solan-news-c-176-1-ssml1042-137205-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बरोटीवाला में ट्रक से पकड़ा 16.500 ग्राम चूरा पोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बरोटीवाला में ट्रक से पकड़ा 16.500 ग्राम चूरा पोस्त
विज्ञापन
पुलिस ने चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला किया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गश्त के दौरान कुडांवाला पुल के समीप ट्रक से 16.500 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ट्रक को हमीरपुर निवासी चालक वीर सिंह चला रहा था। जांच के दौरान ट्रक से 16.500 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने चूरा पोस्त को कब्जे में लेने के बाद चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। एएसपी अशोक वर्मा ने जनता से अपील है कि वे नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करे ताकि इस बुराई को समाज से मिटाया जा सके।