{"_id":"5afb057a4f1c1b195e8b4b3d","slug":"161526400378-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर व आसपास के क्षेत्रों में पानी न मिलने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर व आसपास के क्षेत्रों में पानी न मिलने से लोग परेशान
Updated Tue, 15 May 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसौली (सोलन)। धर्मपुर क्षेत्र में लोगों को पीने का पानी न मिलने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि इन क्षेत्रों में लोगों को बारह दिन बाद पानी नसीब हो रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि आईपीएच विभाग की लापरवाही से इस समस्या से लोग परेशान है। पानी न मिलने का मुख्य कारण विभाग में कीमैन की कमी है। बताया जा रहा है कि आईपीएच द्वारा काफी समय से रिटायर हो चुके कर्मचारियों के पदों को नहीं भरा गया है।
स्थानीय निवासी राजकुमार, निलम, किरण, सुमेश, नरेश, कोमल, कमल और संजीव ने कहा कि पीने का पानी दस-दस दिन तक नसीब नहीं हो रहा है। लोगों को हैंडपंप और बावड़ियों से पानी लाकर पीने के पानी का गुजारा करना पड़ रहा है लेकिन लोगों की समस्या की और कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। इस कारण लोगों में भारी रोष है।ॅ धर्मपुर क्षेत्र के लिए गिरि पेयजल योजना ही एकमात्र योजना है जिससे क्षेत्र को पानी की आपूर्ति की जाती है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि आईपीएच में कर्मचारियों के पद जल्द भरे जाएं और गांव में पानी की आपूर्ति नियमित रूप से दी जाए। आईपीएच धर्मपुर के सहायक अभियंता प्रमोद गौतम ने कहा कि गिरि पेयजल योजना से निरंतर पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। विभाग द्वारा कर्मचारियों के पद भरे जा रहे हैं। जल्द ही पानी की सप्लाई को ठीक किया जाएगा।