{"_id":"5afb05784f1c1be5408b5870","slug":"161526400376-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन अस्पताल के साथ ही बनेगा मदर चाईल्ड केयर का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन अस्पताल के साथ ही बनेगा मदर चाईल्ड केयर का भवन
Updated Tue, 15 May 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में जल्द ही मातृत्व एवं शिशु देखभाल केंद्र की सुविधा लोगों को मिल जाएगी। इस केंद्र के भवन बनने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य कार्यक्रम अधिकारी ने साइट का निरीक्षण करने के बाद इसे स्वीकृति दे दी है। एमसीएच भवन बनाने का कार्य करीब एक साल से रुका था लेकिन अब इसकी अगली प्रक्रिया शुरू हो गई है। भवन निर्माण का कार्य बीएसएनएल को सौंपा है। इसके बाद जल्द ही भवन निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। करीब एक वर्ष पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सोलन में आधुनिक सुविधाओं से लैस मातृत्व एवं शिशु केंद्र बनाने की घोषणा की थी।
यह भवन 10 करोड़ की लागत से बनना है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पर जिला सोलन के अलावा जिला सिरमौर और शिमला की जनता स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निर्भर है। तीन जिलों के लोग यहां इलाज के लिए आते हैं। इन सभी क्षेत्रों को इस एमसीएच का लाभ मिलेगा। दस करोड़ की लागत से बनने वाला यह आधुनिक मातृत्व एवं शिशु देखभाल केंद्र (एमसीएच) भवन निर्माण कार्य ने अब गति पकड़ ली है। साइट की फाइनल अप्रूवल मिलने के बाद अब इसका नक्शा तैयार करने, एस्टिमेट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। भवन का निर्माण कार्य अधर में लटका होने से अभी तक यहां महिलाओं और शिशुओं को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इस समय यहां लेबर रूम और प्रसूता महिलाओं के वार्ड अस्पताल के एक ही ब्लॉक में हैं। शिशु वार्ड और एसएनसीयू बी ब्लॉक में हैं। इससे कई बार प्रसूता महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं :
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के पास बनने वाले एमसीएच भवन में प्रसूता महिलाओं के वार्ड, लेबर रूम, नवजात बच्चों के लिए स्पेशल केयर यूनिट, टीकाकरण आदि की सुविधाएं एक छत के नीचे मिलेंगे। इस यूनिट के बनने से लोगों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
यहां बनना है भवन :
यह भवन क्षेत्रीय अस्पताल के पास खाली जगह में बनाया जाना प्रस्तावित है। यहां अस्पताल के बाहर लगने वाली रेहड़ियों के पीछे अस्पताल की जगह खाली पड़ी है। अस्पताल प्रशासन ने यह जगह चयनित कर ली है। अब फाइनल अप्रूवल भी मिल चुकी है। एमसीएच भवन बनाने के लिए अस्पताल प्रशासन को काफी समय पहले 2 करोड़ रुपये की किस्त मिल चुकी है।
नक्शे बनाने की प्रक्रिया शुरू : गुप्ता
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महेश गुप्ता ने कहा कि सोलन अस्पताल में प्रस्तावित मातृत्व एवं शिशु केंद्र भवन की साइट फाइनल हो चुकी है। इसका कार्य बीएसएनएल को सौंपा है। नक्शे और एस्टिमेट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।