फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   दिव्यांगों को अब उद्योगों में दिलाई जाएगी नौकरी

दिव्यांगों को अब उद्योगों में दिलाई जाएगी नौकरी

Fri, 17 Nov 2017 10:32 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांगों को अब उद्योगों में दिलाई जाएगी नौकरी
jobs
बद्दी (सोलन)। दिव्यांगों को उद्योगों में रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। इसके लिए उन्हें हर तरह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दिव्यांगों को उद्योगों में रोजगार दिलाने और सक्षम बनाने के लिए राष्ट्रीय आजीविका सेवा केंद्र ऊना तथा औद्योगिक संघ लघु उद्योग भारती मिलकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। राज्य के दिव्यांगों के व्यावसायिक पुनर्वास एवं रोजगारोन्मुख करने के लिए औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता लघु उद्योग भारती बददी अध्यक्ष संजय बतरा ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशेष तौर पर अन्यथा सक्षम राष्ट्रीय सेवा केंद्र ऊना के प्रमुख डॉ. बीके पांडे भी मौजूद रहे। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि ऊना में पंजीकृत होकर विभिन्न केंद्रों में प्रशिक्षण पाने वाले दिव्यांग युवकों को हिमाचल के उद्योगों में रोजगार दिलाया जाएगा। केंद्र की इस मुहिम से हुनरमंद युवाओं को उनकी योग्यता के मुताबिक उद्योगों में नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन

पत्रकारों को संबोधित करते हुए ऊना केंद्र के प्रमुख डॉ. बीके पांडे व लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष संजय बतरा, वित्त सचिव संजय आहुजा, उपाध्यक्ष चेतन नागर और ईएसआई कमेटी के चेयरमैन कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि दिव्यांगों के व्यावसायिक पुनर्वास को लेेकर बैठक में चिंतन किया गया। किसी भी प्रकार से शारीरिक रूप से अक्षम लेकिन हुनरमंद युवा जोकि किसी न किसी तकनीकी विधा का ज्ञान रखता है को उसकी योग्यता के मुताबिक नौकरी दिलाई जाएगी। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री राजीव कंसल, तरसेम शर्मा, अनिल मलिक, विजय कुमार और कार्यालय सचिव शिल्पा चंदेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांगों के लिए लगेगा जॉब फेयर
अन्यथा सक्षम राष्ट्रीय सेवा केंद्र ऊना के केंद्र प्रमुख एवं औद्योगिक संगठन लघु उद्योग भारती बद्दी के पदाधिकारियों ने बताया कि जल्द दिव्यांगों के लिए जॉब फेयर लगाएंगे। इस जॉब फेयर में हुनरमंद दिव्यांग युवाओं को आमंत्रित करके उनको बीबीएन के उद्योगों में नौकरी दिलाई जाएगी। डॉ. बीके पांडे ने कहा कि वह समस्त उद्यमियों से आह्वान करेंगे कि वह अपने-अपने उद्योगों में यह सुनिश्चित करें कि कम से कम एक या दो दिव्यांगजनों को योग्यता के आधार पर नौकरी प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed