{"_id":"66b0d1994e6b1c3674029c53","slug":"16-players-sweated-in-karate-grading-solan-news-c-176-1-ssml1041-126213-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कराटे ग्रेडिंग में 16 खिलाड़ियों ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कराटे ग्रेडिंग में 16 खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
Mon, 05 Aug 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 05 Aug 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर में आयोजत कराटे प्रतियोगिता में सम्मानित करते हुए। संवाद
धर्मपुर अकादमी में हुई सालाना कराटे ग्रेडिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। समुराई कराटे शितोरियू इंडिया स्टाइल की ओर से धर्मपुर कराटे अकादमी में सालाना कराटे ग्रेडिंग (परीक्षा) का आयोजन किया गया। जिसमें 16 बच्चों ने अलग-अलग रंगों की कराटे बेल्ट हासिल की। धर्मपुर अकादमी के कुल 40 खिलाड़ियों ने साल भर इस ग्रेडिंग को क्वालिफाई करने के लिए खूब पसीना बहाया। इसमें 16 खिलाड़ियों ने ग्रेडिंग में सफलता हासिल की। इसमें रक्षित ठाकुर ने सीनियर ब्राउन बेल्ट, नीरज ठाकुर, कोमल और शारवी गुप्ता ने ब्राउन बेल्ट, गायत्री राणा, प्रणय मुंशी और आरुषि ने पर्पल बेल्ट प्राप्त की। जागृति व शौर्य ने ब्लू बेल्ट, सावी, लक्ष्मी, दिव्यांश और उदित ने ग्रीन बेल्ट, हर्षाली, शास्वत ने ओरेंज बेल्ट जबकि ओम सिंगला ने येलो बेल्ट प्राप्त की।
ग्रेडिंग समुराई कराटे शितोरियू इंडिया के टेक्निकल डायरेक्टर 6 डिग्री ब्लैक बेल्ट रेंशी संजीव ठाकुर ने ली। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा। कोच विक्रांत ठाकुर ने बताया की ग्रेडिंग में सभी खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। इस अवसर पर कोच अनिल सकलानी, विशाल ठाकुर, अक्षय ठाकुर व अब्बू मौजूद रहे। ग्रेडिंग में कांगड़ा जिला के डाडासीबा से आए पवन ने अपनी कला के अद्भुत प्रदर्शन से उपस्थित खिलाड़ियों में जोश भरा।