{"_id":"5d2230038ebc3e6d0a3de781","slug":"156252157712-solan-news87","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंबरदारों का मानदेय समय पर खाते में डाले सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंबरदारों का मानदेय समय पर खाते में डाले सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुनिहार (सोलन)। जिला नंबरदार संघ सोलन का स्थापना दिवस महाराजा पदम सिंह मेमोरियल स्टेडियम कुनिहार के सभागार में मनाया गया। इसकी अध्यक्षता जिला नंबरदार संघ के प्रधान राजेंद्र ठाकुर ने की। अधिवेशन में जिला की सभी तहसीलों और उप तहसीलों के नंबरदारों ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से नंबरदारों की समस्याओं पर विचार हुआ।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से उनकी मांगों पर शीघ्र समाधान करने की मांग की। बैठक में नंबरदारों का मानदेय बढ़ाने का मांग की गई। राजस्व संबंधी किसी भी प्रकार की शिनाख्त केवल नंबरदारों से ही सुनिश्चित की जाए। बैठक में सदस्यों ने कहा कि सरकारी कर्मचारी नंबरदारों का मानदेय समय पर उनके खाते में नहीं डालते हैं। बैठक में सदस्यों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 2006 को एक अधिसूचना जारी की थी।
इस अधिसूचना में लिखा गया था कि नंबरदारों के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम दसवीं हो। इससे प्रदेश के बहुत से नंबरदार जो वर्षों से सुचारु रूप से नंबरदारी कर रहे हैं, इस पद से वंचित हो गए हैं। बैठक में मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश सह सचिव भगत राम चौधरी, भीम सिंह प्रदेश संगठन महामंत्री, नरेश, कर्मचंद, नरेश ठाकुर, दिलाराम और नंबरदार संघ के सभी सदस्य मौजूद रहे।