{"_id":"5d222ff68ebc3e6d0c339b30","slug":"15625215641880-solan-news136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल सूची से 80 परिवार किए बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल सूची से 80 परिवार किए बाहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर पंचायत की ग्राम सभा में फोरलेन निर्माण से हो रही परेशानी पर चर्चा की गई। धर्मपुर बाजार, सुक्की जोहड़ी, कसौली चौक पर लोगों को जान जोखिम में डालकर सड़क पार करनी पड़ रही है। इसमें एक प्रस्ताव पास कर फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी को भेजने का निर्णय लिया। इसमें कंपनी से उक्त क्षेत्रों में ओवरब्रिज और जेबरा क्रॉसिंग लगाने की मांग रखी गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के प्रधान ओपी पंवर ने की। इस दौरान क्षेत्र में रेनशेल्टर निर्माण करने की भी मांग की गई।
जानकारी के अनुसार वर्तमान में उक्त क्षेत्र में रेन शेल्टर सहित सड़क पार करने के लिए कोई भी जगह चिह्नित नहीं की गई है। इस कारण बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं को सड़क पार करने में काफी मुश्किल झेलनी पड़ रही है। बैठक में करीब 80 परिवारों को बीपीएल सूची से बाहर किया गया। धर्मपुर पंचायत ने अपना परिवार रजिस्टर्ड को ऑनलाइन किया।
बैठक में बताया कि अभी तक 56 उन गरीब परिवारों को भूमि का आवंटन किया जो परिवार भूमिहीन थे। इस अवसर पर पंचायत उप प्रधान सुशील शर्मा, पूर्व उप प्रधान सुरजीत सिंह लांबा, बीडीसी धर्मपुर दीक्षा देवी, हेमलता, सुमित्रा, डॉली, निशा, मीनाक्षी, बीना, रवीश, विनय, जगदीश चंद, आरएस वर्मा, इंद्र सिंह, प्रेम सिंह, चौधरी राम, रामलाल, चंद्रमोहन, रेखा, नीरू, लक्ष्मण दास, रीता देवी, बंटी, कमला, ममता, रेणू, कविता, अंजू, राजल, बबली, सुरमा देवी, अशोक, गुरदेव, किरण, सुरेंद्र, पवन, अजय, राजेंद्र, विवेक, मोहन लाल, हरीश, वीर सिंह, राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
नशे के खिलाफ भी छेड़ा जाएगा अभियान
बैठक में निर्णय लिया कि लोगों और युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए पंचायत एक विशेष अभियान चलाएगी। वर्तमान समय में धर्मपुर क्षेत्र में युवा वर्ग नशे की चपेट में आने से कई मध्यम परिवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके तहत पंचायत ने उक्त लोगों को जागरूक करने के लिए यह निर्णय लिया है। इसके अलावा अवैध पार्किंग की समस्या पर प्रस्ताव पास कर जिला प्रशासन को भेजेगी।