फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   मुश्किल में 108 पर करें कॉल, तुरंत मिलेगी सहायता

मुश्किल में 108 पर करें कॉल, तुरंत मिलेगी सहायता

Sun, 07 Jul 2019 06:09 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 07 Jul 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
मुश्किल में 108 पर करें कॉल, तुरंत मिलेगी सहायता
- फोटो : अमर उजाला

अगर आप किसी मुश्किल में घिरी हैं और आपको पुलिस का आपात नंबर याद नहीं रहा तो ऐसे हालात में राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा यानी 108 नंबर पर फोन कर मदद मांग सकती हैं। 108 एंबुलेंस से मदद मांगते ही सेवा प्रदाता कंपनी पुलिस तक आपकी लोकेशन और जानकारी पहुंचा देगी। इसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर आपकी सहायता में जुट जाएगी।

विज्ञापन


यह बात रावमापा कसौली में आयोजित अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के दौरान अधिवक्ता भावना ठाकुर ने कही। उन्होंने बताया कि महिलाओं पर अत्याचार को रोकने की शुरूआत पहले अपने गांव से करनी होगी। तभी यह मुहिम बनेगी और तभी इस अभियान को सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि कही भी अगर अपने आप को आप असुरक्षित महसूस करें तो तुरंत 108 पर कॉल करें जिस पर तुरंत पुलिस कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि कसौली कोर्ट में लीगल एडवाइजर सुमन शर्मा ने कहा कि आज भी बच्चों के अभिभावक बच्चों में भिन्नता रखते हैं।
विज्ञापन


आयोजन में जुवैनाइल बोर्ड के सदस्य और छावनी बोर्ड सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंगला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम 120 छात्राओं ने भाग लिया। राजकुमार सिंगला ने कहा कि बेटियों ने बेटों को हर क्षेत्र मे पीछे छोड़ दिया है। हर क्षेत्र में महिलाओं का दबदबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला के अभियान से अपराध कम होंगे। मन में नकारात्मक सोच को निकाल कर सकारात्मक सोच को लाना होगा और महिलाओं पर हो रही हिंसा का डट कर मुकाबला करना होगा। पुलिस विभाग की पूनम ने कहा कि पहले लोग पुलिस थाने में आने से डरते थे लेकिन अब हिमाचल पुलिस मित्र पुलिस बन गई है। महिलाएं अत्याचार का डट कर मुकाबला करें।


कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं के बीच भाषण और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में प्रतीक्षा प्रथम स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर मुस्कान और तीसरे स्थान पर तनुजा रही जबकि स्लोगन प्रतियोगिता में अंजली प्रथम, तृप्ता द्वितीय और आशिमा तृतीय रही। इस मौके पर कसौली स्कूल प्रधानाचार्य रमेश ठाकुर, पीयूश सिंगला, अधिवक्ता भावना, लीगल एडवाइजर सुमन शर्मा, राकेश शर्मा, भारती, कमलेश, शिवानी, शैलजा, पेजा शर्मा, रीता, संजीव राजपूत, रीता कश्यप, श्रुति, राजभक्ति, अंजना, ममता, रश्मि, सोमनाथ पुलिस कर्मचारी पूनम, राकेश, चनीराम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed