फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग पर काटे 0

परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग पर काटे 0

Tue, 25 Jun 2019 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोडिंग पर आठ बसों के चालान, एक जब्त
विज्ञापन

सोमवार को सोलन-राजगढ़ मार्ग पर ओच्छघाट के समीप लगाया नाका
बसों सहित अन्य वाहनों में ओवरलोडिंग पर प्रशासन सख्त
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग सख्त हो गया है। इसके तहत सोमवार को जिला परिवहन विभाग की ओर से सोलन-राजगढ़ मार्ग पर ओच्छघाट के समीप ओवरलोडिंग सहित अन्य यातायात नियमों का पालन न करने पर आठ निजी बसों के चालान काटे गए। जबकि, एक बस को जब्त कर लिया गया है। विभागीय टीम ने इस दौरान चेकिंग के लिए 13 बसों को रोका। इनमें से दो बसों में क्षमता से अधिक सवारियां भरी गई थीं। जबकि, अन्य तीन गाड़ियों में म्यूजिक सिस्टम लगाया गया था। इनके खिलाफ विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए चालान काटकर दोबारा यातायात नियमों को न तोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक शूलिनी मेले को लेकर भी सोलन शहर सहित आस-पास के क्षेत्रों में बसों सहित अन्य वाहनों में ओवरलोडिंग की जा रही थी। वहीं, इस मामले को अमर उजाला की ओर से प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके बाद खबर का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने ओवरलोडिंग सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ओवरलोडिंग से सैकड़ों गंवा चुके हैं जान
प्रदेश भर में हर वर्ष बसों सहित अन्य वाहनों में ओवरलोडिंग के कारण बड़े हादसे हो चुके हैं। इसमें प्रदेश भर में सैकड़ों लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद बस ऑपरेटर ओवरलोडिंग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं यदि कोई हादसा होता है, तो बस में मौजूद सभी लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है। वहीं, अब ओवरलोडिंग को लेकर प्रदेश सरकार सहित प्रशासन भी सख्त हो गया है। इसमें ओवरलोडिंग को लेकर प्रदेश भर में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी दिनों में जारी रहेगी कार्रवाई
आरटीओ सोलन सुरेश कुमार ने बताया कि बसों में ओवरलोडिंग सहित अन्य यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। इसमें पकड़े जाने वाले संबंधित चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत सोमवार को भी औच्छघाट के समीप नाका लगाकर बसों की चेकिंग की गई है। इस दौरान बसों के दस्तावेजों सहित अन्य विषयों की भी जांच की गई है। इसमें आठ गाड़ियों के चालान भी किए गए हैं। उनकी ओर से चलाई गई मुहिम आगामी दिनों में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed