फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   दर्द निवारक दवा ट्रामाडोल प्रतिबंधित

दर्द निवारक दवा ट्रामाडोल प्रतिबंधित

Fri, 11 May 2018 09:58 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
दर्द निवारक दवा ट्रामाडोल प्रतिबंधित
सोलन। दर्द निवारक दवा ट्रामाडोल को प्रतिबंधित कर दिया है। अब इस दवा की बिक्री खुले में नहीं हो पाएगी। दवा को एनडीपीएस एक्ट के दायरे में लाया गया है। इसके चलते किसी के पास थोक में ट्रामाडोल बरामद होने की सूरत में पुलिस मामला दर्ज करेगी और यह आरोप गैर जमानती होगा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दवा का इस्तेमाल नशे के रूप में होने की वजह से यह कदम उठाया है। साथ ही दवा उत्पादक कंपनी को भी निर्देश जारी किए हैं कि वे दवा के रेपर पर लाल अक्षर में एनपीएक्स लिखें। ट्रामाडोल पर प्रतिबंध के बाद बाजार में मौजूद दवा को नए स्टॉक से बदलने के आदेश दिए हैं। दर्द निवारक दवा का पुराना स्टॉक निर्माता कंपनी को वापस बुलाना होगा और उस पर दोबारा से लेवल लगाकर इसे वापस भेजना पड़ेगा। दवा निरीक्षक बसंत मित्तल ने ट्रामाडोल पर प्रतिबंध लगने की पुष्टि की है। दवा को अब खुले में नहीं बेचा जा सकेगा। दुकानों में पड़े स्टॉक पर भी लाल स्याही से एनपीएक्स लिखना अनिवार्य कर दिया है। बंसत मित्तल के अनुसार इस दवा का इस्तेमाल नशे के लिए हो रहा था। इसकी वजह से यह कदम उठाया है। दवा नियंत्रक विभाग ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


सीधे दिमाग पर असर डालती है दवा
ट्रामाडोल का असर सीधे दिमाग पर होता है। इसके बाद शरीर दवा के प्रति अपना व्यवहार तय करता है जिसके चलते शरीर में लगातार बदलाव होने लगते हैं। शरीर पूरी तरह से नशे की जद में रहता है। इसकी वजह से दर्द का असर नहीं होता है। दवा से होने वाले लक्षणों में उल्टी, कंपकंपी, हल्की सिरदर्द और कब्ज जैसे लक्षणों के अलावा खारिश तथा शरीर पर दाने निकलने जैसी समस्या भी पेश आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed