{"_id":"5af5bf6c4f1c1bda408b475d","slug":"151526054764-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन अस्पताल में नहीं हो रहे हैं एक्सरे, मरीजों को करना पड़ रहा निजी क्लीनिकों का रूख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन अस्पताल में नहीं हो रहे हैं एक्सरे, मरीजों को करना पड़ रहा निजी क्लीनिकों का रूख
Updated Fri, 11 May 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजारों लोगों को करना पड़ रहा निजी क्लीनिकों का रुख, मशीन खराब होने से बढ़ रही है मरीजों की परेशानी
डिजिटल एक्सरे प्लांट का प्रस्ताव नहीं हुआ मंजूर
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
क्षेत्रीय अस्पताल में लोगों को बेहतर सुविधा देने के दावे फेल होते जा रहे हैं। अस्पताल में लोगों को एक्सरे करवाने के लिए निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ता है। अस्पताल में स्थापित मशीनों के खराब होने से लोगों के एक्सरे नहीं हो पा रहे। दो बार विभाग को प्रस्ताव भेजने के बाद भी अस्पताल में डिजिटल एक्सरे प्लांट नहीं लग पाया। मरीजों के एक्सरे न होने के कारण लोगों को अधिक पैसे खर्च करके अपना इलाज करवाना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि अस्पताल में लगी दोनों मशीन पुरानी होने के कारण कभी भी बंद हो जाती हैं। इसके चलते मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। अस्पताल में कई महीनों से एक्सरे मशीन खराब पड़ी है लेकिन विभाग द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। एक्सरे न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में विभाग के पास दो एक्सरे मशीनें हैं, इनमें से 500 एमएम की मशीन काफी दिन से खराब है। 100 एमएम की मशीन कभी भी बंद हो जाती है। मशीन में लोगों के केवल सामान्य एक्सरे ही हो पाते हैं। समस्या को दूर करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने दो बार स्वास्थ्य विभाग को डिजिटल मशीन प्लांट लगाने का प्रस्ताव भेजा है लेकिन अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया विभाग ने नहीं दी है। अब अस्पताल में एक्सरे न होने से लोग परेशान हैं। मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ रहा है। लोगों को बाहर एक्सरे करवाना मंहगा पड़ रहा है लेकिन इस समस्या पर न तो विभाग ध्यान दे रहा है और न ही सरकार। सोलन अस्पताल में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग इलाज करवाने के लिए आते हैं।
विभाग को भेजा है प्रस्ताव : डॉ. गुप्ता
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महेश गुप्ता ने बताया कि डिजिटल मशीन प्लांट लगाने के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। लेकिन अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। एक एक्सरे मशीन खराब पड़ी है, लोगों के सामान्य एक्सरे ही हो पा रहे हैं।