{"_id":"5af470bc4f1c1b3c0a8b90ff","slug":"151525969084-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बोर्ड जारी करेगा नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बोर्ड जारी करेगा नोटिस
Updated Thu, 10 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। विद्युत बोर्ड नालागढ़ बिजली बिल वसूलने के लिए पहले नोटिस जारी करेगा और नोटिस के बावजूद बिल जमा न करने वालों के कनेक्शन काट देगा। विद्युत बोर्ड नालागढ़ के तहत ऐसे 1273 उपभोक्ताओं की सूची तैयार की गई है जिन्होंने बिजली बिलों के पैसों पर कुंडली मार रखी है। अब उन्हें नोटिस थमाए जा रहे हैं वहीं पैसों की अदायगी न करने पर उनके कनेक्शन काटने के भी फरमान जारी किए गए हैं।
विद्युत उपमंडल नालागढ़ के तहत यह उपभोक्ता नालागढ़ शहर सहित राजपुरा और मंझौली के शामिल हैं। बोर्ड ने करीब 25.27 लाख की राशि वसूलनी है। उपभोक्ताओं से विद्युत बोर्ड ने 1000 से 50,000 रुपये के बिलों की अदायगी लेनी है, इसलिए अब विभाग पहले नोटिस और फिर इनके कनेक्शन काटेगा। इससे इन उपभोक्ताओं को जहां अंधेरे में रहने को बाध्य होना पड़ेगा वहीं अब इन्हें रि कनेक्शन फीस भी अदा करनी पड़ेगी। विद्युत बोर्ड नालागढ़ के तहत सब डिवीजन नालागढ़ एक और दो आते हैं जिसके तहत 42 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं। इनमें 37 हजार घरेलू और 5 हजार कामर्शियल हैं। इसके अलावा कृषि और उद्योग विभाग के तहत 2000 बिजली के कनेक्शन हैं। कामर्शियल उपभोक्ताओं में दुकानदार और अन्य कारोबारी शामिल हैं।
नालागढ़ शहर सहित राजपुरा और मंझौली में करीब 10 हजार घरेलू उपभोक्ता हैं जिनमें से 1273 उपभोक्ताओं की सूची जारी की है। एक बार जब कनेक्शन कट जाता है तो उपभोक्ता को बिजली के लिए बिल की अदायगी तो करनी पड़ती है लेकिन साथ ही रि-कनेक्शन फीस भी भरनी पड़ती है। विद्युत बोर्ड के एसडीओ बाबूराज ठाकुर ने कहा कि नोटिस के बावजूद बिल जमा न होने की सूरत में कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसलिए उपभोक्ता अपने बिल जमा करवाएं और रि-कनेक्शन की अतिरिक्त फीस तथा जंजाल से बचें।