{"_id":"5ab7b4374f1c1b5a598b5ff3","slug":"151521988663-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के आदेशों के बाद लवारिस पशुओं पर छावनी परिषद भी सख़्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के आदेशों के बाद लवारिस पशुओं पर छावनी परिषद भी सख़्त
Updated Sun, 25 Mar 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
गायों को लावारिस छोड़ रहे पशुपालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुबाथू (सोलन)। गोवंश को लावारिस छोड़ने वालों पर छावनी परिषद अब सख्त कार्रवाई करने की रणनीति बना रहा है। जल्द ही बाजार में गोवंश को लावारिश छोड़ने वाले लोगों को भारी भरकम जुर्माना देना पड़ेगा। स्थानीय लोगो की माने तो गोपालक गाय का दूध निकलने के बाद बाजार में छोड़ देते है। जिसके कारण गंदगी बढ़ती जा रही है।
लोगों का कहना है कि एक ओर छावनी परिषद स्वच्छता को बढ़ावा दे रहा है। वहीं दूसरी ओर गोपालक बाजार में स्वच्छता पर दाग लगा रहे हैं। हालांकि गोवंश की देखभाल करने के लिए कोर्ट पहले ही सभी पंचायतों, निगमों व परिषदों में गोशाला बनाने के आदेश जारी कर चुका है। लोगों ने छावनी के अधिकारियों से गोवंश को लावारिस छोड़ने वाले पर कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में सीईओ तनु जैन ने बाजार में लावारिस पशु छोड़ने वालों पर सख्त करवाई के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन