फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बावड़ी पर पानी पीने गए बच्चे की डूबकर मौत

बावड़ी पर पानी पीने गए बच्चे की डूबकर मौत

Tue, 20 Mar 2018 09:47 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
बावड़ी पर पानी पीने गए बच्चे की डूबकर मौत
नालागढ़ (सोलन)। दूसरी कक्षा के बच्चे की बावड़ी में डूबने से मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि बच्चा स्कूल से आने के बाद बावड़ी में पानी पीने गया और पैर फिसलने से उसमें जा गिरा। मौके पर किसी के न होने से बच्चा खुद बाहर नहीं निकल पाया तथा पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। यह हृदय विदारक घटना नालागढ़ उपमंडल के रामशहर थाना के सुनली रूग गांव में घटी। इस घटना से गांव में शोक छा गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के सहयोग से बच्चे के शव को बावड़ी से बाहर निकाला गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। नालागढ़ अस्पताल लाए बच्चे के शव के पोस्टमार्टम के दौरान एसडीएम नालागढ़ ने पीड़ित परिवार से भेंट की और उन्हें प्रशासन की ओर से फौरी राहत प्रदान की। पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि सुनली रूग गांव में सात साल का एक बच्चा बावड़ी में डूब गया है। एसएचओ रामशहर अजीत कुमार की अगुवाई वाली पुलिस टीम तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीणों द्वारा बच्चे के शव को बावड़ी से बाहर निकाल लिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि राहुल (7) पुत्र श्रीराम निवासी गांव सुनली रूग डाकघर जयनगर तहसील रामशहर स्कूल से आने के बाद घर पहुंचा और पानी पीने के लिए बावड़ी पर आया था। लेकिन वहां फिसलन अधिक होने के कारण उसका पैर फिसल गया जिससे वह बावड़ी में डूब गया। एसपी रानी बिंदू सचदेवा ने कहा कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। किसी ने भी इस हादसे पर संदेह नहीं जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि वह परिजनों से नालागढ़ अस्पताल में मिले और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए उन्हें प्रशासन की ओर से फौरी राहत के तौर पर 20 हजार रुपये की सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed