फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   मानपुरा में दस दिन से पेयजल सप्लाई ठप

मानपुरा में दस दिन से पेयजल सप्लाई ठप

Mon, 20 Nov 2017 10:29 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
मानपुरा में दस दिन से पेयजल सप्लाई ठप
water tap
लोदीमाजरा (सोलन)। पंचायत मानपुरा में करीब दस दिन से पेयजल सप्लाई न होने से लोग परेशान हैं। ग्रामीण मवेशियों को पास के नाले में पानी पिला रहे हैं जबकि खुद के लिए उन्हें गांव से बाहर करीब एक किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को पेयजल व्यवस्था के इस हाल के लिए जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही विभाग के कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान कुलदीप कौर, उपप्रधान रघुवीर सिंह, ग्रामीण नामदेव बिंदर, रामलाल, देवराज, गगनदीप, ममता देवी, लता, नरेंद्र कौर और वार्ड सदस्य हेमराज ने बताया कि गांव में दस दिन से पानी नहीं आ रहा है। इससे ग्रामीणों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण अपने मवेशी को साथ लगते नाले में पानी पिलाने के लिए जाते हैं। लेकिन वहां का पानी दूषित होने के कारण में भिन्न-भिन्न बीमारी लगने का खतरा है। ऐसे में पानी को पेयजल के तौर पर प्रयोग नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

ग्रामीणों को अपने लिए पानी लाने के लिए करीब एक किलोमीटर दूर प्राकृतिक पेयजल स्रोत पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग को कई बार सूचित किया गया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्या 2 दिन के भीतर हाल नहीं हुआ तो स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ मिलकर संबंधित विभाग का घेराव करेंगे। कहा कि लंबे समय से पेयजल न आने के बावजूद विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द बहाल होगी पेयजल सप्लाई : गुप्ता
आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता नीरज गुप्ता ने बताया कि समस्या उनके संज्ञान में आई है। दो दिन के भीतर ग्रामीणों की समस्या का हल कर दिया जाएगा। विभागीय कर्मचारियों को समस्या का पता लगाने और उसका निवारण करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि भविष्य में ऐसी कोई शिकायत आती है तो वे सीधे सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग से बात कर सकते हैं। समस्या का समाधान तत्काल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed