फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   15 wards in the four urban bodies of the district are reserved for women.

Solan News: जिले के चार शहरी निकायों में 15 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

Wed, 01 Apr 2026 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद परवाणू, नालागढ़ और नगर पंचायत अर्की व कंडाघाट का रोस्टर जारी
विज्ञापन

चुनाव लड़ने की फिराक में बैठे पुरुषों के लिए भी खड़ी हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के चार शहरी निकायों का उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने चुनाव को लेकर रोस्टर जारी कर दिया है। इसमें नगर परिषद परवाणू व नालागढ़ और नगर पंचायत अर्की व कंडाघाट शामिल हैं। इनमें कुल 32 वार्ड हैं, जिनमें अभी चुनाव होने हैं। नगर परिषद परवाणू व नालागढ़ में 9-9 वार्ड हैं, जबकि नगर पंचायत अर्की और कंडाघाट में 7-7 वार्ड हैं। इनमें 32 में से कुल 15 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। ऐसे में इन वार्डों में चुनाव लड़ने की फिराक में बैठे पुरुषों को अब मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। इसके अलावा 11 वार्ड ओपन रखे गए हैं, जबकि सात वार्ड आरक्षित हैं। वहीं अब रोस्टर जारी होने के बाद चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे नेता भी अपनी जोड़ घटाव शुरू कर देंगे।

इनसेट
परवाणू नगर परिषद का वार्ड-2 अनरिजर्व
वार्ड नंबर-1 वर्किंग वूमन हॉस्टल-महिला, वार्ड-2 एचआरटीसी वर्कशॉप-अनरिजर्व, वार्ड-3 आयशर-अनुसूचित जाति, वार्ड-4 गेब्रियल-अनरिजर्व, वार्ड-5 हाउसिंग बोर्ड रेस्ट हाउस -महिला, वार्ड-6 शॉपिंग सेंटर-अनरिजर्व, वार्ड-7 ईडब्ल्यूएस-महिला, वार्ड-8 इंडस्ट्रीयल-महिला, वार्ड-9 सर्किट हाउस महिला के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन

इनसेट
नालागढ़ नगर परिषद ये वार्ड आरक्षित

वार्ड नंबर-1 हॉस्पिटल वाला-महिला, वार्ड-2 फाटक वाला-अनरिजर्व, वार्ड-3 हरिजन वाला-अनरिजर्व, वार्ड-4 मैन साहिबवाला-महिला, वार्ड-5 जयनिवास वाला-महिला, वार्ड-6 बजाज वाला-महिला, वार्ड-7 घूनवाला-ओपन, वार्ड-8 बसियावाला-महिला, वार्ड-9 बैदनवाला-अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
नगर पंचायत अर्की में वार्ड नंबर-1 महिला के लिए आरक्षित

वार्ड नंबर-1 मेहलत-महिला, वार्ड-2 मियांपुर -अनुसूचित जाति, वार्ड-3 जहिनवार मोहल्ला-ओपन, वार्ड-4 चौगान-महिला, वार्ड-5 लक्ष्मी नरियाणा-महिला, वार्ड-6 तातला मोहल्ला-महिला, वार्ड-7 शिलाकक्कड़-ओपन के लिए रखा गया है।


परवाणू नगर परिषद में यह वार्ड आरक्षित

वार्ड नंबर-1 सिलहारी-ओपन, वार्ड-2 हिमुडा-ओपन, वार्ड-3 पड़ाव-ओपन, वार्ड-4 दोलग- अनुसूचित जाति महिला, वार्ड-5 राज राजेश्वरी-महिला, वार्ड-6 लोअर बाजार-अनुसूचित जाति, वार्ड-7 ब्रिजेश्वर महादेव-महिला के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed