फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   144 women attended the camp, 40 women were screened for breast cancer.

Solan News: शिविर में पहुंची 144 महिलाएं, 40 महिलाओं के स्तन कैंसर की जांच की

Tue, 06 Oct 2026 07:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
महिला विकास निगम में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्तन कैंसर की समय पर पहचान और महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महिला विकास निगम में यूवीकेन संस्था के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 144 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान 44 महिलाओं के स्तन कैंसर की जांच की गई वहीं 100 से अधिक महिलाओं को स्व स्वास्थ्य जांच के तरीकों और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के बारे में जानकारी दी। शिविर में महिलाओं को स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में बताया गया। डाॅक्टरों ने बताया कि शरीर में होने वाले किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। स्तन में गांठ, आकार में बदलाव या अन्य असामान्य लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। महिलाओं को घर पर भी नियमित रूप से स्वयं जांच करने की प्रक्रिया भी समझाई गई, ताकि वे अपने स्वास्थ्य में होने वाले बदलावों को शुरुआती स्तर पर पहचान सकें। संस्था की ओर से पहले भी इस तरह के जागरूकता शिविर लगाए गए है। पिछले एक दशक में संस्था की ओर से 4.8 लाख से अधिक महिलाओं के स्तन कैंसर की जांच की जा चुकी है।

कार्यक्रम में महिला विकास निगम के प्रबंध निदेशक आईएस राहुल जैन और महाप्रबंधक विपिन कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे हैं। वहीं फाउंडेशन की ओर से डॉ. दिव्या, अरसलान, साक्षी और ईशान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed