फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Talks begin with the company for an oxygen plant at the regional hospital.

Solan News: निगम के अधिकारी विकास कार्याें का जायजा लेने उतरे मैदान में

Tue, 06 Oct 2026 07:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
निगम के अधिकारी विकास कार्याें का जायजा लेने उतरे मैदान में
विज्ञापन

एनआरआई चौक से अमरावती मार्ग तक चला सफाई अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम बद्दी के अधिकारियों ने मंगलवार को वार्ड आठ स्थित एनआरआई चौक से अमरावती जाने वाले मार्ग पर सफाई अभियान चलाया। अधिकारी सफाई कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सड़क किनारे जमा कचरा और गंदगी हटाई गई। न

गर निगम आयुक्त विवेक चंदेल ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सफाई व्यवस्था में किसी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इसी उद्देश्य से निगम के अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर सफाई कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के मौके पर पहुंचने का उद्देश्य सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ स्थानीय लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। जहां भी सफाई व्यवस्था में कमी पाई जा रही है, उसे दूर करने के साथ लोगों को आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लक्ष्य सभी के सहयोग से ही पूरा किया जा सकता है। अभियान के दौरान नगर निगम के उप आयुक्त अंशु ठाकुर, सहायक अभियंता योगेश्वर नेगी, सहायक अभियंता विनोद पाल, एकता सिंह, सुपरवाइजर मदन चंदेल सहित अन्य अधिकारी और स्थायी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed