{"_id":"5b7168a842c7921299747cd7","slug":"141534159016-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे मार्ग पर गिरा मलबे के कारण कालका-शिमला हेरिटेज मार्ग पर सभी ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे मार्ग पर गिरा मलबे के कारण कालका-शिमला हेरिटेज मार्ग पर सभी ट्रेनें रद्द
Updated Mon, 13 Aug 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका-शिमला हेरिटेज मार्ग पर सभी ट्रेनें रद्द
जगह-जगह मलबा गिरने से रेलवे बोर्ड ने बंद की सेवा, अब मंगलवार से चलेगी ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। मूसलाधार बारिश ने कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनों के पहिये रोक दिए। आलम यह रहा कि रेलवे ट्रैक पर जगह-जगह मलबा गिरने से रेलवे बोर्ड ने सोमवार को किसी भी ट्रेन को मार्ग पर नहीं चलाया गया। ट्रेनों के न चलने से रेलवे मार्ग से शिमला आ रहे पर्यटकों को कालका स्टेशन पर ही रुकना पड़ा। रेलवे बोर्ड के मुताबिक, मंगलवार से ही अब रेल मार्ग पर ट्रेनों को फिर से चलाया जाएगा। सोमवार को कोटी, सनवारा, कुमारहट्टी और बड़ोग के पास भारी मलबा ट्रैक पर गिर गया था। सोलन में सोमवार को भारी बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। कालका-शिमला रेलवे मार्ग पर सुबह से ही भूस्खलन ने ट्रेनों को ट्रैक पर चलने ही नहीं दिया। सोमवार सुबह से जिला में भारी बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखाया। रेलवे मार्ग पर सोमवार को रेलवे बोर्ड ने किसी भी ट्रेन को मार्ग पर नहीं दौड़ाया। हादसे के डर से रेलवे ने गाड़ियों को स्टेशन पर ही खड़ा रखा। भारी बारिश के चलते सभी गाड़ियों को कालका-शिमला स्टेशन पर खड़ा किया। हेरिटेज मार्ग पर ट्रेनों के न चलने से जहां पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं रेलवे बोर्ड को भी इससे भारी नुकसान झेलना पड़ा। सोमवार शाम तक रेलवे मार्ग पर गिरे मलबे को ट्रैक से हटाने का कार्य चलता रहा। अब मंगलवार से ही ट्रेनों को चलाया जाएगा। इन दिनों रेलवे बोर्ड हेरिटेज मार्ग पर 12 ट्रेनों को चला रहा है। रेलवे बोर्ड के स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि सोमवार को जगह-जगह मलबा गिरने से बोर्ड ने हेरिटेज मार्ग पर किसी ट्रेन को नहीं चलाया। कर्मचारियों ने रेलवे मार्ग से मलबे को हटाया जा रहा है।
रेलवे ट्रैक पर बंद हुआ मार्ग
सोमवार को बारिश के चलते कालका-शिमला रेलवे मार्ग पर जगह-जगह मलबा गिरने से ट्रेने नहीं चल पाई है। बताया जा रहा है कि सुबह से ही रेलवे मार्ग पर मलबा गिरने से ट्रेनों को स्टेशनों पर रोकना पड़ा। हेरिटेज मार्ग पर कोटी, सनवारा, कुमारहट्टी, बड़ोग, जतोग सहित अन्य जगह पर मलबा गिरने से रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों को नहीं चलाया।