फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   शूलिनी मेले में दिखेगा हिमाचली रंग

शूलिनी मेले में दिखेगा हिमाचली रंग

Tue, 15 May 2018 10:07 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
शूलिनी मेले में दिखेगा हिमाचली रंग
सोलन। राज्य स्तरीय शूलिनी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में इस बार हिमाचली और स्थानीय कलाकारों को तरजीह दी जाएगी। प्रशासन मेले पारंपरिक स्वरूप को बनाए रखने का प्रयास करेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा जल्द तय होगी। यह बात उपायुक्त विनोद कुमार ने मंगलवार को सोलन में शूलिनी मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में जून माह में होने वाले राज्य स्तरीय शूलिनी मेले की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि इस वर्ष राज्य स्तरीय शूलिनी मेला 22 से 24 जून तक मनाया जाएगा। जिला प्रशासन मां शूलिनी को समर्पित इस मेले को श्रेष्ठ तरीके से आयोजित करने का प्रयास करेगा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले को और अधिक सफल बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम स्वरूप देना आरंभ किया जाए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं को पूर्व की भांति यथावत बनाया जाएगा। राज्य स्तरीय शूलिनी मेले को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए अधिकारियों एवं आमजन से सुझाव आमंत्रित किए हैं। विनोद कुमार ने इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार को निर्देश दिए कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा शीघ्र निर्धारित की जाएगी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल ने सभी का स्वागत किया तथा सहायक आयुक्त शिल्पी बेक्टा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में जिले के सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


पुराने मंदिर में निवास करती हैं मां शूलिनी
शूलिनी मंदिर के पुजारी रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि पुराने समय में गेहूं की फसल काटने और मक्की बीजने के बाद किसान शूलिनी माता के दर्शनों को आते थे। इस उत्सव को मेले के रूप में मनाया जाता था। परंपरा है कि शुक्रवार को माता की शोभायात्रा सोलन शहर में निकलती है। इस दिन माता गंज बाजार स्थित पुराने मंदिर में ठहरतीं हैं। यहां दो दिन तक विराजमान होने के बाद रविवार देर रात को वापस मंदिर लाया जाता है। इस दौरान ठोडो मैदान में रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम और दिन में कुश्ती तथा ठोडो नृत्य समेत अन्य स्पर्धाएं आयोजित की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed