{"_id":"5acf740f4f1c1b4a3e8b4b8b","slug":"141523545103-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुठाड़ में शराब के ठेके की जगह बदलने से नाराज ग्रामीण एडीएम से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुठाड़ में शराब के ठेके की जगह बदलने से नाराज ग्रामीण एडीएम से मिले
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुठाड़ (सोलन)।
कृष्णगढ़ पंचायत में खोले शराब के ठेके को ठेकेदार के रातों-रात बदलने पर लोग भड़क गए हैं। ठेके को पुराने स्थान पर ले जाने को लेकर कृष्णगढ़ पंचायत के पांचों वार्डों से महिलाओं समेत 250 लोगों ने हस्ताक्षर कर लिखित शिकायत का ज्ञापन प्रधान रामनाथ वशिष्ठ की अगुवाई में एडीसी सोलन विवेक चंदेल को सौंपा।
लोगों ने ठेके को तत्काल पुराने स्थान और गांव से बाहर एक किलोमीटर दूर शिफ्ट करने की मांग की। प्रधान रामनाथ वशिष्ठ ने कहा कि जिला प्रशासन ने एडीएम से इस मामले पर जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गौर हो कि कृष्णगढ़ पंचायत में खुला ठेका पहले बस स्टैंड के पास मार्किट में था। रोजाना शोरशराबा और सार्वजनिक स्थल होने की वजह से इसे गांव से एक किलोमीटर दूर नालका वशोल गांव में शिफ्ट किया गया था। बीते 31 मार्च के बाद ठेकेदार ने बिना पंचायत को विश्वास में लिए रातोंरात ठेके को मनमर्जी से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया। जहां ठेका शिफ्ट किया है वहां मंदिर के अलावा, दरगाह, रिहायशी मकान और निजी स्कूल भी है।
विज्ञापन
ठेके को शिफ्ट करने को लेकर लोगों ने पंचायत को लिखित में इसकी शिकायत की थी। पंचायत ने लोगों की शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए इसे जिला प्रशासन के समक्ष रखा। इसे शीघ्र अन्य स्थान पर बदलने का आग्रह किया। बुधवार को जिला प्रशासन से मिले प्रतिनिधिमंडल में कृष्णगढ़ के प्रधान रामनाथ वशिष्ठ, उप प्रधान पवन कुमार शर्मा, महिला मंडल कुठाड़ की प्रधान सावित्री देवी, कृष्णगढ़ पब्लिक स्कूल कुठाड़ की शिक्षिका इंदु शर्मा, मुक्त शर्मा, ओला पीर बाबा दरगाह कमेटी के प्रधान हरिराम, शिवांचल युवा क्लब कृष्णगढ़ के प्रधान ललित कुमार लब्बी के अलावा नीरज शर्मा, सतीश कुमार, शाम लाल, कमला देवी और सुशीला शर्मा शामिल थी। इस संबंध में अतिरिक्त दंडाधिकारी विवेक चंदेल ने बताया इस मामले पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन