फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   14 boxes of country liquor recovered from a dhaba in Abhipur

Solan News: अभीपुर में ढाबे से 14 पेटियां देसी शराब की बरामद

Wed, 18 Feb 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
14 boxes of country liquor recovered from a dhaba in Abhipur
नालागढ़ के अभीपुर में एक दुकान पर छापेमारी के दौरान पकड़ी अवैध शराब- स्रोत- विभाग।
आबकारी विभाग ने की टीम ने की कार्रवाई, मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। राज्य कर एवं आबकारी विभाग बद्दी ने बड़ी मात्रा में शराब बरामद की। यह कार्रवाई राज्य कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त आबकारी हंसराज के नेतृत्व में की गई।
नियमित निरीक्षण के दौरान आबकारी टीम ने नालागढ़ के अभीपुर स्थित एक ढाबे पर दबिश दी। जांच में ढाबे से 14 पेटी देसी शराब बरामद की गई। टीम ने शराब को कब्जे में लेकर ढाबा संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। सहायक आयुक्त आबकारी हंसराज के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में एसटीईओ चंद्रमोहन लठ, एसटीईओ प्रदीप सिंह, निर्मला देवी और वाहन चालक देवेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त आबकारी विनोद डोगरा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार से जुड़ी सूचनाएं विभाग के संज्ञान में आई हैं, जिन पर लगातार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष के दौरान कार्यालय उपायुक्त आबकारी बीबीएन बद्दी द्वारा अवैध शराब के 99 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इन मामलों में देसी, अंग्रेजी शराब और बीयर की बड़ी मात्रा जब्त की गई है तथा 15.53 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed