{"_id":"69e12ba03e65a231a20cf9b4","slug":"13th-gurmat-samagam-in-darlaghat-from-today-solan-news-c-176-1-sln1003-167393-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दाड़लाघाट में 13वां गुरमत समागम आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दाड़लाघाट में 13वां गुरमत समागम आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज़ एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। दाड़लाघाट में 17 अप्रैल से तीन दिवसीय 13वां गुरमत समागम आयोजित किया जाएगा। यह समागम 17, 18 और 19 अप्रैल तक गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी और बाबा सुच्चा सिंह गुरमत संगीत अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। समागम के दौरान पंजाब से आए सुप्रसिद्ध रागी जत्थे शबद कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। इस अवसर पर शिमला राग दरबार और गुरमत संगीत वर्कशॉप का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें संगत को गुरुबाणी और शास्त्रीय संगीत की बारीकियों को समझने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से समागम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।