फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   दर्शन सैनी का बद्दी बैरियर पर ढोल-नगाड़ों से स्वागत

दर्शन सैनी का बद्दी बैरियर पर ढोल-नगाड़ों से स्वागत

Thu, 18 Oct 2018 08:00 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। दून के वरिष्ठ भाजपा नेता दर्शन सिंह सैनी को जयराम सरकार की ओर से जल प्रबंधन बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाने पर सैनी समर्थकों ने बद्दी पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया। सुबह आठ बजे से ही सैकड़ों की संख्या में सैनी समर्थक बद्दी बैरियर पर एकत्रित हुए और दो घंटे तक लंबे इंतजार के बाद करीब 10 बजे दर्शन सैनी बद्दी पहुंचे। यहां समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।


सैनी की जनसभा में कुछेक नेताओं को छोड़कर अधिकतर भाजपा कार्यकर्ता नदारद नजर आए। इस ताजपोशी से हाशिये पर चल रहे सैनी समर्थकों में नया उत्साह दिखाई दिया। दून मंडल बलबीर ठाकुर ने कहा कि दर्शन सैनी को नए दायित्व मिलने पर पूरा मंडल उनका स्वागत करता है। उनकी ताजपोशी से दून में विकास की गति मुख्यमंत्री जयराम के नेतृत्व में और तेज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed