फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कथेड़ में ट्रांसपोर्ट नगर का शिलान्यास

कथेड़ में ट्रांसपोर्ट नगर का शिलान्यास

Sat, 14 Apr 2018 09:51 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
कथेड़ में ट्रांसपोर्ट नगर का शिलान्यास
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को समानित करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। करीब दस सालों से चर्चा में चल रहे ट्रांसपोर्ट नगर को आखिर ठिकाना मिल गया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को 16.14 करोड़ की लागत से बनने वाले ट्रांसपोर्ट नगर का शिलान्यास किया। कथेड़ में बसाल पंचायत की जमीन पर प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट में 172 वर्कशॉप, 136 शोरूम और पार्किंग का प्रावधान रहेगा। मुख्यमंत्री ने शनिवार को ग्राम स्वरोजगार अभियान का शुभारंभ किया। इसके साथ ही यह अभियान प्रदेश के सभी जिलों, विकास खंडों और ग्राम पंचायतों में भी आरंभ हो गया है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र कथेड़ से राष्ट्रीय पोषाहार मिशन का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कथेड़ स्थित प्राथमिक पाठशाला के बच्चों को मिड-डे-मिल भी परोसा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सोलन के गंज बाजार में 28.64 लाख की लागत से निर्मित पार्क का लोकार्पण किया। यह पार्क 1077 वर्गमीटर क्षेत्र में तैयार किया गया है। उन्होंने कथेड़ में 1.91 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो के पुलिस थाना भवन, 16.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले परिवहन नगर की भी आधारशिला रखी। उन्होंने ई-नाम अधोसंरचना (ई-नीलामी हॉल, प्रयोगशाला, कार्यालय, कैंटीन, पार्किंग) तथा कर्मचारी आवास की सब्जी मंडी सोलन में आधारशिला रखी। इसके निर्माण पर 2.88 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के अंतर्गत उजाला तथा सौभाग्य योजना के तहत प्रत्येक घर में विद्युत कनेक्शन उपलब्ध करवाने के लिए 5 मई तक विशेष अभियान का भी शुभारंभ किया। उन्होंने सोलन बस अड्डे से स्वच्छता अभियान का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सोलन में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट किए चेक
आढ़ती एसोसिएशन सोलन ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख एक हजार रुपये, मां दुर्गा मोटर मार्केट एसोसिएशन ने 51 हजार रुपये का चेक भेंट किया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को गणेश दत्त शास्त्री ने 21 हजार रुपये का चेक, एनजीओ एसोसिएशन सोलन ने 11 हजार रुपये, राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर्स कल्याण संघ ने 11 हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किया।
विज्ञापन

टमाटर और मशरूम से कमाया नाम : विस अध्यक्ष
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस अवसर पर कहा कि सोलन के किसानों के कठिन परिश्रम से न केवल सोलन देशभर में मशरूम सिटी बना बल्कि सोलन ने टमाटर उत्पादन में भी देशभर में नाम रोशन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से सोलन अस्पताल को और सुदृढ़ करने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार कमजोर वर्ग के लिए वचनबद्ध : डॉ. सैजल
सामाजिक न्यायिक एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय सरकार ने भीमराव आंबेडकर की विरासत को संजोये रखने के प्रति कृत संकल्प है। उन्होंने मुख्यमंत्री का बजट में अनुसूचित जाति उप-योजना के तहत 1583 करोड़ रुपये का प्रावधान करने के लिए आभार व्यक्त किया।
सोलन में लगे डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा : सांसद
सांसद एवं सामाजिक दलित पीड़ित उत्थान संस्थान के अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र कश्यप ने सोलन में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग मुख्यमंत्री से की। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने न केवल भारत के संविधान का निर्माण किया बल्कि उन्होंने अपना सारा जीवन गरीबों और दलितों के उत्थान के लिरए समर्पित किया।

इस अवसर पर विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा, राज्य भाजपा के उपाध्यक्ष गणेश दत्त, प्रदेश भाजपा के सचिव रत्न सिंह पाल, भाजपा महिला राष्ट्रीय मोर्चा की उपाध्यक्ष रशिमधर सूद, राज्य भाजपा प्रवक्ता रितु सेठी, जिला भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष पवन गुप्ता, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, उपायुक्त सोलन विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक मोहित चावला सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed